---Advertisement---

Iran के पक्ष में उतरा सऊदी अरब, UAE और कतर! Israel के खिलाफ इस लामबंदी से दुविधा में अमेरिका; जानें War से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

Israel Iran War से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट ये है कि कतर, सऊदी और UAE जैसे मुल्क खुलकर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मुखालफत कर रहे हैं। इन तीनों देशों ने लामबंदी करते हुए इजराइली आर्मी के 'ऑपरेशन लॉयन' मिशन की निंदा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 13, 2025 2:18 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में समीकरण बहुत तेजी से बदला है। जहां एक ओर इजराइल अब गाजा के बाद ईरान को टार्गेट कर रहा है। वहीं खाड़ी देशों में कई मुल्क लामबंदी कर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को घेरने की जुगत में लगे हैं। इजराइल ईरान वॉर शुरू होने के बाद सऊदी अरब, UAE और कतर जैसे मुल्क आयातुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में उतर गए हैं। UAE, सऊदी और कतर ने तो इजराइली हमले की निंदा करते हुए अपना पक्ष रखा है। Israel Iran War के बाद मिडिल ईस्ट का बदलता समीकरण अमेरिका के लिए दुविधा का विषय बनगया है। जो अमेरिका दुनिया में शांति का पक्ष रखता है अब उसकी की सह पर Israel लगातार कहर बरसा रहा है। यही वजह है कि अमेरिका की दुविधा बढ़ती जा रही है।

सऊदी अरब, UAE और कतर ने की इजराइली सेना के ऑपरेशन की निंदा

आधिकारिक बयान जारी कर सऊदी अरब, यूएई और कतर जैसे देशों ने इजराइली सेना वे ऑपरेशन लॉयन की निंदा की है। इजराइल ईरान वॉर के बीच इन देशों ने पीएम नेतन्याहू पर अंतरराष्ट्रीय नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सख्त स्टैंड के साथ UAE, सऊदी और कतर का बयान Middle East में नए समीकरण को जन्म दे रहा है। Israel Iran War के बीच खाड़ी में स्थिति इन तीनों देशों का कहना है कि शांति वार्ता पर कदम बढ़ाकर युद्ध की स्थिति से बचना चाहिए।

भारत ने भी मिडिल ईस्ट में बदलते समीकरण को लेकर बयान जारी किया है। भारत का कहना है कि “भारत परमाणु स्थलों पर हमलों से संबंधित रिपोर्टों सहित स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है। भारत दोनों पक्षों से किसी भी तरह के आक्रामक कदम से बचने का आग्रह करता है। तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।”

Israel Iran War के बीच लामबंदी के बाद दुविधा में अमेरिका!

ये जगजाहिर है कि पीएम नेतन्याहू को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। ऐसी स्थिति में इजराइल जब भी कहीं कदम आगे बढ़ाएगा, तो सवाल अमेरिका पर भी उठेंगे। अमेरिका के संबंध खाड़ी देशों से भी अच्छे हैं। सऊदी उनमें प्रमुख है जिसका दौरा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों ही किया था। हालांकि, Israel Iran War समीकरण को बदल रहा है। जब सऊदी, यूएई और कतर समेत अन्य कई देश इजराइल की खुले तौर पर आलोचना कर रहे हैं, तो अमेरिका के लिए दुविधा भरी स्थिति है कि वो क्या करे। फिलहाल सबकी निगाहें डोनाल्ड ट्रंप के अगले कदम पर हैं कि वो आगे क्या फैसला लेते हैं।

इजराइल ईरान वॉर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

खबरों के मुताबिक इजराइल द्वारा कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान UN की शरण लेता नजर आ रहा है। Israel Iran War के बीच ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत आमिर सईद इरावानी ने पत्र भेजकर इजराइल के हवाई हमलों के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक का औपचारिक अनुरोध किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026