---Advertisement---

Israel Palestine Attack: भारी तादाद में नागरिकों की मौत से बौखलाया इज़रायल, हमास पर काल बनकर टूटा और दी खुली चेतावनी, दर्ज़नों अमेरिकी भी मरे!

Israel Palestine Attack: बीते शनिवार को हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में करीब 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे, हमास ने इजराइल पर सैकड़ो लड़के हवाई जमीनी वे समुद्र के रास्ते इजरायल की सीमा में घुस गए। जिसकी वजह से इजराइल में अफरा तफरी मच गई। आतंकवादी संगठन हमास और इजरायल में छिड़ी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 8, 2023 3:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel Palestine Attack: बीते शनिवार को हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में करीब 3000 से ज्यादा रॉकेट दागे, हमास ने इजराइल पर सैकड़ो लड़के हवाई जमीनी वे समुद्र के रास्ते इजरायल की सीमा में घुस गए। जिसकी वजह से इजराइल में अफरा तफरी मच गई।

आतंकवादी संगठन हमास और इजरायल में छिड़ी जंग


आतंकवादी संगठन हमास और इजरायल के बीच छिड़ी जंग से सभी देशों की नजर अब इन दोनों पर ही टिक गई है। बता दें कि आतंकवादी समूह हमास ने अचानक इजरायल पर जानलेवा हमले किए। जिसकी वजह से इजराइल में मरने वालों की संख्या 600 से पार पहुंच गई है। मरने वालों की संख्या का अपडेट इजरायल की कई मीडिया आउटलेट्स ने दिया है।


हालांकि अभी तक इजरायली पक्ष की तरफ से मरने वालों की संख्या पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं फिलिस्तीन के अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी में 300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। हालांकि इसमें लड़ाके और नागरिकों के बीच अंतर नहीं किया गया है।

‘युद्ध में जिसने भी भाग लिया उसे कीमत चुकानी होगी’


इज़राइल रक्षा बलों के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने रविवार को हमास के हमले को “युद्ध अपराध” कहा और कहा कि जिसने भी इसमें भाग लिया, उसे “कीमत चुकानी होगी।” इज़राइल रक्षा बलों द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो बयान में, हगारी ने कहा, “हमास का क्रूर हमला एक युद्ध अपराध है।

इसके साथ ही हगारी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इस्लाम के खिलाफ है। जिसने भी भाग लिया उसे कीमत चुकानी होगी। युद्ध कठिन है और आगे चुनौतीपूर्ण दिन आने वाले हैं। आईडीएफ मजबूत है और अपनी हर ताकत और ताकत का इस्तेमाल करेगा।”

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा – अमेरिकी लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया है कि इजराइल पर हमास के हमलों में मारे जाने वाले और बंधक बनाए गए लोगों में कई अमेरिकी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने बंधकों को लेकर कई रिपोर्टें देखी हैं। हम उन्हें वेरिफाई करने की कोशिश कर रहे हैं। आगे अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, “अगर कहीं भी किसी भी अमेरिकी को हिरासत में लिया गया है तो, उन्हें बचाना हमारी प्राथमिकता होगी।”
इसके साथ ही बता दें कि दक्षिणी इजराइल में भी नेपाली छात्रों के लापता होने की खबर आई है, जिसके बाद नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने कहा कि दक्षिणी इजराइल में पढ़ाई कर रहे नेपाल के 12 छात्र हमास के हमले के बाद से लापता हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Leave a Comment