---Advertisement---

भगोड़े Mehul Choksi को भारत लाना होगा मुश्किल! एंटीगुआ-बारबुडा कोर्ट ने चोकसी के पक्ष में सुनाया फैसला

भगोड़े मेहुल चोकसी को लेकर एंटीगुआ और बारबुडा की कोर्ट ने कहा है कि उसकी इजाजत के बिना कोई भी इसे दूसरे देश में नहीं ले जा सकता है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 15, 2023 1:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mehul Choksi: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अब भारत सरकार को भगोड़े मेहुल चोकसी को हिंदुस्तान लाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। शुक्रवार को इसे विदेश की कोर्ट के द्वारा एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एंटीगुआ और बारबुडा की अदालत के द्वारा ये कहा गया है कि हिंदुस्तान से 13000 करोड़ का घोटाला करके भागे मेहुल चौकसी को उनकी देश से बाहर अब नहीं ले जाया जा सकता है। मेहुल चोकसी ने अपने अपहरण वाले मामले के जांच की भी मांग उठाई है। उसने कहा है कि एंटीगुआ के अटॉर्नी जनरल और पुलिस प्रमुख मामलों की जांच कर सकते हैं। वहीं एक न्यूज चैनल के द्वारा ये बताया गया है कि मेहुल को ये डर है कि भारत ले जाने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार और सजा हो सकती है।

भारत लाना होगा कठिन

शुक्रवार को मेहुल चोकसी के द्वारा दायर की कई अर्जी की एंटीगुआ और बारबुडा की हाई कोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती और उस पर फैसला नहीं आ जाता तब तक कोई भी मेहुल चोकसी को यहां से नहीं ले जा सकता है। इसके साथ – साथ मेहुल ने भी सही तरीके से जांच की मांग की है। मेहुल ने कहा है कि उसके साथ हुए जबरन अपहरण की जांच भी होनी चाहिए। बता दें कि साल 2021 में एंटीगुआ और बारबुडा से मेहुल का जबरन अपहरण कर लिया था। इसके साथ – साथ कोर्ट ने डोमिनिकन पुलिस से भी सवाल किया है कि पुलिस इस बात का सही तरीके से पुष्टि करें कि क्या मेहुल चोकसी को बिना उनकी मर्जी के जबरन तरीके से डोमिनिका ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ेंःRahul Gandhi in Wayanad: राहुल-प्रियंका ने PM Modi पर साधा निशाना, बोले- ‘पूरी सरकार अडानी का बचाव कर रही’

रेड नोटिस के इंटरपोल डेटाबेस से भी हटा नाम

मार्च के महीने में मेहुल को एक और जीत हासिल हुई थी। इसका नाम भी रेड नोटिस के इंटरपोल डेटाबेस से हटा दिया गया था। ऐसे में नाम हटने के बाद मेहुल कहीं भी जाकर बिना किसी डर के घूम सकता था। इसके हटने के बाद भारत की तरफ से काफी विरोध भी हुआ था। वहीं सीबीआई के द्वारा इसके बहाली की भी मांग को उठाया गया था।

मेहुल पर ये है आरोप

मेहुल चौकसी भारत का बहुत बड़ा हीरा कारोबारी है।इसके ऊपर 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप दर्ज है। बताया जाता है कि इसने फर्जी तरीके से साल 2011 से 2018 के बीच विदेशी खाते में पैसे को ट्रांसफर किया था। साल 2018 से ही मेहुल चौकसी देश छोड़कर फरार है।

इसे भी पढ़ेंःAmit Shah in Assam: गृह मंत्री का राहुल पर निशाना, बोले- ‘पीएम के बारे में जितना भला-बुरा बोलेंगे BJP उतना ही आगे बढ़ेगी’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026