---Advertisement---

Khawaja Asif पका रहे ख्याली पुलाव! कचरा बन चुके हथियार को बेच पाकिस्तान को मालामाल बनाने का दावा, दुनिया भर में पिटवाई मुल्क की भद्द

ख्याली पुलाव पकाते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने मुल्क के अमीर होने का दावा किया है। ख्वाजा आसिफ ने कचरा बन चुके जेएफ-7 फाइटर जेट को बेचकर मुल्क के मालामाल होने की बात कही है जिसको लेकर दुनिया भर में भद्द पिट रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 8, 2026 2:30 अपराह्न

Khawaja Asif
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif: पड़ोसी मुल्क में एक मंत्री हैं जो अक्सर ख्याली पुलाव पकाते रहते हैं। कभी वे भारत को हराने की बात करते हैं, तो कभी मुल्क से गरीबी खत्म करने पर बड़ा दावा कर जगहंसाई करा लेते हैं। उन मंत्री महोदय का नाम है ख्वाजा आसिफ जिनका प्रमुख काम मानों ख्याली पुलाव पकाना ही रह गया है। एक बार फिर ख्वाजा आसिफ ने अपनी हरकतों से दुनिया भर में पाकिस्तान की भद्द पिटवाई है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनका मुल्क अरबों डॉलर के हथियार बेचेगा, जिससे मालामाल हो जाएगा और फिर इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड यानी आईएमएफ से लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पाकिस्तान उस कचरा बन चुके जेएफ-7 थंडर फाइटर जेट को दुनिया के सामने पेश कर रहा जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फुस्स हो गया था। उसी को लेकर ख्वाजा आसिफ की खूब आलोचना हो रही है और पाकिस्तान एक बार फिर ग्लोबल मंच पर बेइज्जत हो रहा है।

कचरा बन चुके हथियार को बेच पाकिस्तान को मालामाल बनाने का दावा

पाकिस्तनी रक्षा मंत्री ने बड़ा दावा करते हुए कंगाली की मार झेल रहे पाकिस्तान को मालामाल बनाने का प्लान पेश किया है। खबरों की मानें तो ख्वाजा आसिफ की नजर कचरा बन चुके जेएफ-7 थंडर फाइटर जेट पर है। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अरबों डॉलर के हथियार बेचेगा, जिससे मालामाल हो जाएगा और फिर इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड (IMF) से लोन लेने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल, बांग्लादेश ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फुस्स हो चुके जेएफ-7 फाइटर जेट खरीदने में रुचि दिखाई है। इसको लेकर नई डील पर दोनों मुल्कों में चर्चा हुई है। इससे इतर अजरबैजान, लीबिया भी इस फाइटर जेट को खरीदने की डील कर चुके हैं। यही वजह है कि ख्वाजा आसिफ इतरा रहे हैं और ख्याली पुलाव पकाते हुए पाकिस्तान के अमीर बनने का सपना देख रहे हैं। उनके इस बयान को लेकर पाकिस्तान की खूब जगहंसाई हुई है।

रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने दुनिया भर में पिटवाई पाकिस्तान की भद्द

अमीर बनने का ख्याली पुलाव पका रहे ख्वाजा आसिफ की योजना सुन दुनिया भर में पाकिस्तान की भद्द पिटी है। दरअसल, पाकिस्तान जिस फाइटर जेट को दुनिया के समक्ष पेश कर रहा है उसका निर्माण चीन करता है और असेंबली का काम पड़ोसी मुल्क के जिम्मे है। ऐसे में यदि जेएफ-7 थंडर फाइटर जेट बिकेंगे, तो उसका ज्यादातर लाभांस चीन के हिस्से जाएगा। यहीं साफ होता है कि पाकिस्तान उस स्थिति में भी टुकड़ों पर ही पलेगा। यही वजह है कि ख्वाजा आसिफ के ख्याली पुलाव को लेकर दुनिया भर में पाकिस्तान की भद्द पिटी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Bullet Train

सितम्बर 20, 2026

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026