---Advertisement---

पाकिस्तान की जगहंसाई करा गए PM शहबाज के करीबी Khawaja Asif! ऑपरेशन सिंदूर में हार की भड़ास निकाल मुनीर सेना को बनाया बली का बकरा

PM शहबाज के करीबी मंत्री Khawaja Asif ने एक बार फिर पूरे पाकिस्तान की जगहंसाई करा दी है। ख्वाजा आसिफ ने ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार पर भ़ड़ास निकालते हुए मुनीर सेना को बलि का बकरा बनाया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 11, 2025 12:44 अपराह्न

Khawaja Asif
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे का सीधा उदाहरण पाकिस्तान से सामने आया है। ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार का मलाल अब तक पड़ोसी मुल्क को है। यही वजह है कि जब-तब पाकिस्तान की भड़ास सामने आती रहती है। इसी फेहरिस्त में PM शहबाज शरीफ के करीबी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर पाकिस्तान की जगहंसाई करा दी है। Khawaja Asif ने ऑपरेशन सिंदूर में हार की भड़ास निकालते हुए मुनीर सेना को बली का बकरा बना दिया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि हमारी सेना ने भारतीय ड्रोन इसलिए नहीं इंटरसेप्ट किया ताकि हमारी लोकेशन उजागर नहीं हो सके। इस वाहियात तर्क के सहारे रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपनी ही सेना को कटघरे को खड़ा कर दिया है और तकनीक पर सवाल उठाए हैं।

फिर पाकिस्तान की जगहंसाई करा गए PM शहबाज के करीबी मंत्री Khawaja Asif!

खुद को अमेरिका की कठपुतली बता चुके पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिप ने एक बार फिर मुल्क की जगहंसाई करा दी है। पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने भारतीय ड्रोन को इसलिए इंटरसेप्ट नहीं किया क्योंकि हम अपनी लोकेशन उजागर नहीं करना चाहते थे।” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का ये अजीबो-गरीब तर्क सुन दुनिया में पड़ोसी मुल्क की जगहंसाई हो रही है।

भारतीय ड्रोन को इंटरसेप्ट नहीं करने का जिक्र कर Khawaja Asif ने मुनीर सेना को बलि का बकरा बना दिया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की ओर से भड़ास निकालने का दौर जारी है। जहां एक ओर आसिम मुनीर बड़ी-बड़ी बातें कर पाकिस्तानी सेना की तारीफ में पुल बांधने का काम कर रहे हैं। वहीं ख्वाजा आसिफ का कहना कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ड्रोन को इंटरसेप्ट नहीं किया, पड़ोसी मुल्क की सैन्य क्षमता को उजागर करता है।

पहले भी पाकिस्तान की किरकिरी करा चुके हैं ख्वाजा आसिफ!

इससे पूर्व कई ऐसे मौके सामने आ चुके हैं जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पड़ोसी मुल्क की किरकिरी करा चुके हैं। Khawaja Asif ने इससे पूर्व भरी संसद में कहा था कि पाकिस्तानी साइबर अटैक के कारण भारत के स्टेडियम में बिलजी गुल हो गई थी। उनके इस बेवकूफी भरे तर्क को सुन दुनिया ने पड़ोसी मुल्क पर थू-थू किया था। इससे इतर ख्वाजा आसिफ एक बार अमेरिका की कठपुतली बनने की बात भी स्वीकार कर चुके हैं। यही वजह है कि जब उन्होंने मुनीर सेना को बलि का बकरा बनाते हुए भारतीय ड्रोन इंटरसेप्ट नहीं किए जाने की बात कही है, तो ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार का दर्द साफ तौर पर झलक गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 4 August 2026

अगस्त 3, 2026

Rain Alert 4 August 2026

अगस्त 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026

Jharkhand News

अगस्त 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 3, 2026