---Advertisement---

Kuwait Fire: कुवैत में रहने वाले भारतीयों पर टूटी आफत, 40 भारतीयों की दर्दनाक मौत, हेल्प लाइन नंबर जारी

Kuwait Fire: कुवैत की एक बिल्डिंग में आग लग गई है। जिसमें 40 लोगों के जिंदा जलने की खबर आयी है। ये घटना काफी दर्दनाक है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2024 4:55 अपराह्न

Kuwait Fire
Follow Us
---Advertisement---

Kuwait Fire: मुस्लिम देश कुवैत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर एक बिल्डिंग में आग लग गई है। जिसमें 40 भारतीय जिंदा जलकर मर गए हैं। ये घटना बुधवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। कुवैत के मंगाफ शहर में ये घटना घटि है। दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ इलाके की एक 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस इमारत में 160 लोग रहते हैं। मरने वालों में 40 भारतीय बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने हेल्प लाइन नंबर किया जारी

इस घटना की जानकारी कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से भी दी गई हैं। एक्स पर India in Kuwait की तरफ से एक्स पर पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि, “आज भारतीय कामगारों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है: +965-65505246। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें। दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भारतीय विदेश मंत्री ने क्या कहा?

विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar ने भी इसकी सूचना एक्स पर दी है। जिसमें लिखा गया है कि,” कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं।दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-युसूफ अल-सबह की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही बिल्डिंग के मालिक को भी गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Cruide Oil Price

जून 30, 2026

Punjab News

जून 29, 2026

Punjab News

जून 29, 2026

Punjab News

जून 29, 2026