टैरिफ विवाद पीछे छोड़ Marco Rubio ने की भारत संग पार्टनरशिप मजबूत करने की पहल, जानिए क्यों एस जयशंकर के साथ मुलाकात रही खास

Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री एस शंकर से मुलाकात करने के बाद कई मुद्दों पर बातचीत की है दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप मजबूत करने की पहल की गई। जानिए पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Marco Rubio

Photo Credit- Google Marco Rubio

Marco Rubio: टैरिफ विवाद के बाद भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते में दूरी देखी गई लेकिन इस सब के बीच बीते दिन मार्को रूबियो का भारत दौरा हुआ। जहां उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात की और यह काफी दिलचस्प रहा। दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते को मजबूत करने के साथ-साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने और व्यापार को लेकर चर्चा हुई है। जारी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि बिजनेस समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

इन मुद्दों पर एस जयशंकर से Marco Rubio की हुई बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच बहुत ही करीब है। यह बहुत जल्द फाइनल हो सकता है क्योंकि ज्यादातर मामले सुलझा लिए गए हैं। वहीं अमेरिका भारत को ईंधन और रूसी तेल की खरीद से जुड़े कुछ मुद्दों पर बातचीत की। दोनों देश जल्दी प्रतिबद्ध होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा भारत की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने और सप्लाई चैन को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार पर लंबी चर्चा हुई है।

भारत की तारीफ में क्या बोले अमेरिकी मंत्री

मार्को रूबियो ने एस जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद भारत के रिफायनिंग क्षमताओं की तारीफ की। वेनेजुएला से तेल आयात के विकल्पों पर चर्चा हुई है। बहुत जल्दी ऊर्जा संकट में भी मदद मिल सकता है ।रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूस के तेल पर लगे प्रतिबंधों के मामले में भी भारत अमेरिका बिजनेस समझौते को ध्यान में रखते हुए नरमी बरतने की बात की है। जहां अमेरिकी मंत्री ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और मजबूत राजनीतिक साझेदारी बताया है।

 

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अमेरिका दौरे पर बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जा सकते हैं और इस लिहाज से मुलाकात बेहद खास है। बता दे कि अमेरिकी राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं।

Exit mobile version