---Advertisement---

Myanmar News: रखाइन में बद से बदतर हालात के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय की खास एडवाइजरी,’फौरन सुरक्षित स्थान पर जाएं’

Myanmar News: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार (Myanmar) में हालात सामान्य नहीं है। म्यांमार में हिंसा और तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जानिए क्या है म्यांमार न्यूज (Myanmar News)। भारतीय विदेश मंत्रालय ने 6 फरवरी (मंगलवार) को वहां पर रहने वाले भारतीयों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 7, 2024 11:12 पूर्वाह्न

Myanmar News
Follow Us
---Advertisement---

Myanmar News: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार (Myanmar) में हालात सामान्य नहीं है। म्यांमार में हिंसा और तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जानिए क्या है म्यांमार न्यूज (Myanmar News)। भारतीय विदेश मंत्रालय ने 6 फरवरी (मंगलवार) को वहां पर रहने वाले भारतीयों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा है कि म्यांमार के रखाइन राज्य में जाने से मना किया गया है। साथ ही वहां पर रह भारतीयों को फौरन वहां से निकलने की सलाह दी गई है।

Myanmar News: भारतीय विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा, ‘बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, लैंडलाइन सहित दूरसंचार के बाकी साधनों में व्यवधान और जरूरी चीजों की गंभीर कमी देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे म्यांमार के रखाइन प्रांत की यात्रा न करें, जो भारतीय नागरिक पहले से ही रखाइन में हैं, उन्हें तुरंत यहां से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है।’

भारतीयों को पंजीकरण कराने की सलाह

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि सभी भारतीयों को जो म्यांमार में रहने का प्लान कर रहे हैं, उन सभी को यांगून में भारतीय दूतावास के साथ खुद का रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी जाती है। दूतावास के साथ पंजीकरण कराकर किसी भी इमरजेंसी वाले हालात में भारतीयों को भारत सरकार की तरफ से पूरा सपोर्ट मिले। इसके अलावा उन सभी को रेस्क्यू या किसी अन्य फायदों का लाभ दिया जा सकें।

Myanmar के रखाइन में स्थिति बेहद खराब, जानिए क्या है मामला

आपको जानकारी के लिए बता दें कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में अक्टूबर 2023 से जातीय समूहों और म्यांमार सेना के बीच गंभीर स्थिति देखी जा रही है। मालूम हो कि फरवरी 2021 में म्यांमार सेना द्वारा तख्तापलट करके सरकार को हटा दिया था। इसके बाद सेना ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से ही लोकतंत्र को फिर से लागू करने के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

म्यांमार में बीते कुछ महीनों के दौरान हिंसा में काफी इजाफा हुआ है। बीते साल तीन जातीय अल्पसंख्यक फोर्स ने एकसाथ सेना के खिलाफ आक्रमण किया था। जातीय बलों ने कई सेन्य चौकियों पर भी अपना कब्जा जम लिया था। बता दें कि म्यांमार से भारत के कई पूर्वी राज्यों की सीमा लगती है। म्यांमार के साथ भारत की लगभग 1640 किलोमीटर की लंबी सीमा लगती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei

मार्च 4, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 3, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 3, 2026