---Advertisement---

Vladimir Putin का नया फरमान, अश्लील शब्दों के बाद अब इन शब्दों के इस्तेमाल पर लगाया बैन

रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक नया कानून बनाकर विदेशी भाषा के शब्दों को अपने प्रशासनिक कामकाज में बिल्कुल भी इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है। इसके मुताबिक रुसी सरकार ने अपने देश की भाषाई शब्दों का उपयोग करने के लिए अधिकारियो को कहा है कि विदेशी शब्दोें से बचते हुए रुसी शब्दोे के उपयोग करने को वाध्य होंगे। इससे पहले भी रुस उन शब्दों को प्रतिबंधित कर चुका है जो रुस के साहित्यिक भाषाई मापदंडों के अनुरुप न् होकर अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे थे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 1, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vladimir Putin: राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक नया कानून पारित कर दिया है। अब से रुस के अधिकारी सरकारी कामकाज में विदेशी भाषा के शब्दों का आधकारिक प्रयोग नहीं कर पाएंगे। अब समूचे सरकारी कामकाज में पूरी तरह रूसी भाषा का ही उपयोग करना होगा। उन्होंने इस कानून के बारे में बताते हुए कहा कि इसका लक्ष्य रुस की सुरक्षा को स्थिति को सुनिश्चित करना है।

जानें क्या है मामला

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक रुसी सरकार की अधिकारिक बेवसाइट पर स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि रुसी फेडरेशन की राज्य भाषा के रुप में आधिकारिक कामकाज में उन शब्दों के उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी, जो आधुनिक रुसी मानदंडों के हिसाब से नहीं होंगे। केवल रुसी भाषा का ही उपयोग सुनिश्चित करना होगा। इस नए कानून के मुताबिक रुसी अधिकारी विदेशी शब्दों से बचते हुए रुसी भाषा का प्रयोग करने के लिए बाध्य होंगे। अभी भी उपयोग हो सकने वाले कुछ शब्दों की जो छूट प्रदान की गई है। उसकी सरकार की ओर से एक सूची शब्दकोशों और संदर्भित पुस्तकों में प्रकाशित कर जारी की जाएगी।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scame: CBI को मिला Sisodia को CCTV निगरानी में रखने का कोर्ट से आदेश, पत्नी और वकील से रोज मिलने की इजाजत

जाने क्या है कानूनी उद्देश्य

रुसी सरकार की आधिकारिक बेवसाइट के मुताबिक इस नए कानून को पास करने का लक्ष्य रुस की स्थिति की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रक्षा सुनिश्चित करना और देश का समर्थन करना है। इस कानून के बनने के बाद रुसी सरकार प्रशासनिक कार्यालयों में आधिकारिक कामकाज की जरुरतों के हिसाब से शब्दों का संकलन करेगी। इन संकलित शब्दकोशों को पुतिन की कैबिनेट के द्वारा मंजूरी प्रदान की जाएगी। इसके बाद ही सरकारी कामकाज में इसके समर्थन करने के लिए प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इससे पहले भी रुस अपने देश में उन विदेशी वाक्याशों और शब्दों के उपयोग करने को प्रतिबंधित कर चुका है, जो रुस के साहित्यिक भाषाई मापदंडों के अनुरुप न होकर अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे थे।

ये भी पढ़े:Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली सिसोदिया को राहत, CJI बोले- जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएं

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026

Shehbaz Sharif

मार्च 28, 2026