---Advertisement---

Nobel Prize 2023: ईरान की इस महिला को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, जानें उन्हें क्यों दिया गया यह अवॉर्ड

Nobel Prize 2023: नोबेल शांति पुरस्कार 2023 (Nobel Prize 2023) की घोषणा को लेकर बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। दरअसल शांति के क्षेत्र में दिया जाने वाला अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार ईरान की एक महिला को मिला है जो फ़िलहाल जेल में बंद है। महिला का नाम  ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 6, 2023 11:10 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nobel Prize 2023: नोबेल शांति पुरस्कार 2023 (Nobel Prize 2023) की घोषणा को लेकर बड़ी अपडेट सामने निकल कर आ रही है। दरअसल शांति के क्षेत्र में दिया जाने वाला अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार ईरान की एक महिला को मिला है जो फ़िलहाल जेल में बंद है। महिला का नाम  नरगिस मोहम्मदी है। इन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए ईरान की महिलाओं की हक़ और आजादी की बात की थी। इसके लिए उन्होंने पूरे ईरान में मोर्चा खोल रखा था। उस दौरान जब उनसे पूछा गया था, कि आपकी मांगे क्या हैं ? तो उन्होंने बहुत कुछ बताया था। 

मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं नर्गेस मोहम्मदी

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा कि जब किसी ईरान की महिला को नोबेल पुरस्कार दिया जा रहा हो। बता दें कि नरगिस मोहम्मदी नोबेल पुरस्कार जितने वाली दूसरी और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं। नरगिस मोहम्मदी इस समय ईरान की जेल में बंद हैं। उन्होंने ईरानी महिलाओं की आजादी के लिए आवाज बुलंद की थी। यही वजह है, कि आज उन्हें नोबेल प्राइज से नवाजा (दिया) गया है। 

        

नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ने क्या कहा?      

आप सभी को बता दें नोबेल प्राइज मानव की भलाई और उत्कृष्ट योगदानों के लिए दिया जाता है।  इस साल अब तक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदानों के लिए कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को नोबेल पुरस्कार दिया जा चूका है। कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन ने कोविड-19 के दौरान mRNA टीकों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा गुरुवार को नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। वहीं  जॉन फॉसे को उनके रोचक नाटकों और गद्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इधर आज नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट रीस-एंडरसन ईरान की बहादुर महिला नरगिस मोहम्मदी के बारे में कहा, नरगिस मोहम्मदी ने ईरानी महिलाओं की आवाज उठाई और उसकी लड़ाई भी लड़ी। ऐसे में यह पुरस्कार उन्हें दिया जा रहा है। सभी को इससे प्रेरणा  लेनी चाहिए।” बता दें कि नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) रसायन (Chemistry), भौतिकी (Physics), शांति, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Leave a Comment