---Advertisement---

Nvidia: एनवीडिया एप्पल को पछाड़कर बनी दुनिया कि दूसरी बड़ी कंपनी, यहां देखें दुनिया की टॉप 5 सबसे मूल्यवान कंपनी

Nvidia: एप्पल कंपनी को पिछे छोड़ एनवीडिया अब दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैपेटलाइजेशन 3 ट्रिलियन डॉलर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2024 1:11 अपराह्न

Nvidia
Follow Us
---Advertisement---

Nvidia: एप्पल कंपनी को पिछे छोड़ एनवीडिया अब दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका मार्केट कैपेटलाइजेशन 3 ट्रिलियन डॉलर करीब 250 लाख करोड़ रूपये हो गया है। 2024 की शुरुआत के बाद एनवीडिया के स्टॉक मूल्य में 147 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

एनवीडिया दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

बता दें कि एनवीडिया कंपनी ने एप्पल कंपनी को पछार कर दूसरे स्थान पर अपनी जगह काबिज कर ली है। वहीं अभी नंबर-1 पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी काबिज है। मालूम हो कि यह अमेरिका की कंपनी है। आपको बताते चले कि एनवीडिया आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड सेमीकंडक्टर और GPU (Graphic Processing Unit) बनाती है। गौरतलब है कि इसका इस्तेमाल कंप्यूटर चिप से लेकर लैपटॉप, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी चीजों में किया जाता है।

यह है दुनिया का टॉप 5 कंपनी

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी

माइक्रोसॉफ्ट 3.15 ट्रिलियन डॉलर के चौंका देने वाले बाजार मूल्य के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में सर्वोच्च स्थान पर कायम है। विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी दिग्गज के नवोन्मेषी उत्पादों और सेवाओं ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

एनवीडिया कंपनी

बता दें कि एनवीडिया ने एप्पल कंपनी को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में दूसरे स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि इसकी मार्केट कैपिटल 3.012 ट्रिलियन डॉलर है।

एप्पल कंपनी

Nvidia द्वारा Apple को उसके दूसरे स्थान से हटा दिया गया है, फिर भी यह तकनीकी उद्योग में एक जबरदस्त ताकत बना हुआ है। 3.003 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ यह तीसरे स्थान पर है।

गूगल कंपनी

सर्च इंजन दिग्गज गूगल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में चौथा स्थान रखती है। उत्पादों और सेवाओं के अपने विविध पोर्टफोलियो के साथ, Google 2.179 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण का दावा करता है जो डिजिटल क्षेत्र में इसकी प्रभावशाली उपस्थिति को दर्शाता है।

अमेज़ॅन कंपनी

अमेज़ॅन कंपनी दुनिया की पांचवे सबसे बड़ी कंपनी है। मालूम हो कि अमेज़ॅन एक ई-कॉमर्स कंपनी है। गौरतलब है कि इसका कुल मार्केट कैप 1.887 ट्रिलियन डॉलर है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Nepal Flood

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Mohan Bhagwat

अगस्त 29, 2026

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026