---Advertisement---

Pak-Afghan Talks: मुनीर सेना की निकली हेकड़ी! इस्तांबुल में तालिबानियों के सामने मिमियाने लगा पाकिस्तान, अफगानियों से फिर उलझे तो…

Pak-Afghan Talks: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के मध्य हुई शांति वार्ता के दौरान पड़ोसी मुल्क का नरम रुख सामने आया है जो मुनीर सेना की हेकड़ी निकलने का संकेत है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 25, 2025 5:37 अपराह्न

Pak-Afghan Talks
Follow Us
---Advertisement---

Pak-Afghan Talks: युद्धविराम के बाद वार्ता के लिए तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में पाकिस्तानी और अफगानी प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। इस दौरान तुर्की मध्यस्थता की भूमिका में है। खबरों की मानें तो इस्तांबुल की धरती पर पाकिस्तानी प्रतिनिधि मिमियाने लगे हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कहा है कि हम दूसरे दौर की वार्ता में उसी मकसद और इरादे के साथ भाग ले रहे हैं, जिसके साथ हमने दोहा में भाग लिया था। इरादा साफ है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने को इच्छुक है। ये साफ तौर पर मुनीर सेना के ढ़ीले पड़ रहे रवैये को दर्शाता है। वहीं अफगानियों का साफ कहना है कि यदि युद्धविराम समझौता टूटा, तो पाकिस्तान को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस्तांबुल में तालिबानियों के सामने मिमियाने लगा पाकिस्तान – Pak-Afghan Talks

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मध्य शांति वार्ता के लिए तुर्की की राजधानी इस्तांबुल को चुना गया है। इस्तांबुल में ही पाकिस्तानी प्रतिनिधि लगभग मिमियाते नजर आए। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से जुड़े ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कहा है उनका मुल्क तुर्की द्वारा आयोजित बैठक में एक ठोस निगरानी तंत्र की स्थापना चाहता है, ताकि अफगानिस्तान की धरती से पाकिस्तान की ओर आने वाले आतंकवाद के खतरे से निपटा जा सके। ये साफ तौर पर पाकिस्तान के नरम रुख को दर्शाता है। जो कल तक मरने-मारने की बात कर रहे थे। उनके लिए आज शांति रास्ता चुनना उनकी मजबूरी को साफ तौर पर दर्शाता है।

तालिबानियों ने निकाली मुनीर सेना की निकली हेकड़ी!

सख्त रुख के साथ मुनीर सेना को धूल चटाने वाले तालिबानियों ने मुनीर सेना की हेकड़ी निकाल दी है। डूरंड रेखा पर हुए खूनी संघर्ष के दौरान अफगानी हुकूमत की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया था। इस दौरान 50 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी। पाकिस्तान का रुख यहीं नरम होता नजर आया। पड़ोसी मुल्क ने दबी आवाज में युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करते हुए सधी चाल चली। आगे भी दोहा से लेकर इंस्ताबुल तक मुनीर सेना का रुख बिल्कुल नरम नजर आया है। ये साफ तौर पर तालिबानियों के सामने मुनीर सेना की हेकड़ी निकलने का संकेत है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 5 May 2026

मई 4, 2026

Anurag Dhanda

मई 4, 2026

कल का मौसम 5 May 2026

मई 4, 2026

Rain Alert 5 May 2026

मई 4, 2026

Assembly Election Results 2026

मई 4, 2026

Bhagwant Mann

मई 4, 2026