---Advertisement---

PAK-Afghanistan Clash: पाकिस्तान की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें? तालिबानियों से जारी संघर्ष के बीच आ गया बड़ा अपडेट, मुनीर नहीं संभले तो…

PAK-Afghanistan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना के बीच हुई खूनी झड़प के बाद युद्धविराम का ऐलान किया गया है। तालाबानी हुकूमत का स्पष्ट कहना है कि यदि पाकिस्तानी अपने नापाक मंसूबों के साथ युद्धविराम का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 16, 2025 5:22 अपराह्न

PAK-Afghanistan Clash
Follow Us
---Advertisement---

PAK-Afghanistan Clash: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर फिर एक बार संकट के बादल मंडरा रहे हैं। डूरंड रेखा पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच उपजी संघर्ष की स्थिति एक नई दिशा में अग्रसर है। अफगान सरकार ने सख्त रुख के साथ कहा है कि यदि मुनीर सेना युद्धविराम के ऐलान को तोड़ती है, तो उसे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

मालूम हो कि बीते दिनों पाकिस्तानी सेना और तालिबानी लड़ाको के बीच हुई झड़प के बाद बीते दिन बुधवार की शाम अगले 48 घंटे के लिए युद्धविराम पर सहमति बनी है। ऐसे में तालिबानियों का स्पष्ट कहना है कि पाकिस्तान अपने कदम पीछे खींच ले अथवा उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

तालिबान हुकूमत ने पाकिस्तान को फिर चेताया

पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने पर मजबूर करने वाली ताबिलाबी हुकूमत ने फिर एक बार पड़ोसी मुल्क को चेताया है। स्पिन बोल्डक-चमन क्रॉसिंग पर केंद्रित लड़ाई का जिक्र करते हुए तालिबानियों ने साफ किया है कि यदि पाकिस्तानी सेना युद्धविराम का उल्लंघन करती है, तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ये सीधे शब्दों में मुनीर सेना के लिए धमकी है।

युद्धविराम ऐलान के मुताबिक दोनों देश की ओर से आगामी कल शाम तक कोई गोलीबारी या हमला नहीं होना चाहिए। हालांकि, पाकिस्तान अपने करतूत के लिए विख्यात है। यही वजह है कि अफगान सरकार ने पहले ही मुनीर सेना और हुकूमत को तल्ख संदेश भेज दिया है। ऐसे में ये स्पष्ट है कि यदि मुनीर सेना नहीं संभली, तो पाकिस्तान फिर से बड़ा झटका खा सकता है।

बॉर्डर पर छिड़े PAK-Afghanistan Clash में सैकड़ों सैनिकों के हताहत होने का दावा

तालिबानी लड़ाको का दावा है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर छिड़े द्वंद में सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। घातक झड़प, हवाई हमले, तोपखाने और छोटे हथियारों से हुई फायरिंग की चपेट में आने से 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

इसके अलावा तालिबानी हुकूमत की ओर से कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों और उपकरणों पर कब्ज़ा करने या उन्हें नष्ट करने का दावा भी किया गया है। वहीं पाकिस्तानी सेना टीटीपी के दावों को झूठा करार देते हुए उन्हें गहरा आघात पहुंचाने की बात कर रही है। फिलहाल दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026