---Advertisement---

Pakistan Afghanistan War: छोड़ेंगे नहीं! काबुल पर बमबारी हुई तो मुनीर सेना भुगतेगी अंजाम, अफगानी हुकूमत की चेतावनी से टेंशन में PM शहबाज

Pakistan Afghanistan War: तालिबानी हुकूमत ने मुनीर सेना को लगभग चेताते हुए कहा है कि यदि काबुल पर फिर बमबारी हुई, तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अफगानी हुकूमत की चेतावनी ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 28, 2026 10:44 पूर्वाह्न

Pakistan Afghanistan War
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Afghanistan War: सदियों से डूरंड रेखा को लेकर चले आ रहे विवाद ने खूनी झड़प का रूप ले लिया है। इसी क्रम में भारत के दो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं। आलम ये है कि अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत ने पहले आसिम मुनीर की सेना को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने काबुल से नंगरहार, लगमान, खोस्त, कंधार तक बमबारी की।

दावा है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान वॉर के इस ताजा घटनाक्रम में दोनों पक्ष से 300 से अधिक लोग मारे गए हैं। अफगानिस्तान की तालिबानी हुकूमत ने पाकिस्तान को लगभग चेताया है। तालिबानी शासन ने साफ कहा है कि यदि काबुल पर फिर बमबारी हुई, तो मुनीर सेना को बुरा अंजाम भुगतना होगा। तालिबान की इस चेतावनी के बाद पीएम शहबाज शरीफ की टेंशन बढ़ सकती है।

अफगानी हुकूमत की चेतावनी से टेंशन में PM शहबाज!

गुरुवार की देर रात औचक पाकिस्तान और अफगानी हुकूमत आमने-सामने हो गई। अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई कर मुनीर सेना को झटका दिया। अफगानी लड़कों के हमले में सैकड़ों पाकिस्तानियों के मारे जाने का दावा है। इसके बाद पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ शुरू कर तालिबानी हुकूमत को नुकसान पहुंचाया।

हालांकि, तालिबानी हुकूमत के मुताबिक पाकिस्तानी हमले में 8 से 10 लोग ही मारे गए हैं। वहीं तालिबान द्वारा किए गए हमले में 50 से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा है। अफगानी रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि यदि पाकिस्तान द्वारा अब काबुल, कंधार या मुल्क के अन्य किसी हिस्से में बमबारी की गई, तो इसके लिए उन्हें बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। अफगानिस्तान की ये चेतावनी पीएम शहबाज शरीफ की चिंता बढ़ाने वाली है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच ताजा संघर्ष को लेकर अलर्ट!

दोनों मुल्क में छिड़े हालिया संघर्ष को लेकर अलर्ट की स्थिति है। पाकिस्तान में इस्लामाबाद से रावलपिंडी, लाहौर, कराची, मुजफ्फराबाद तक गतिविधियां बढ़ गई हैं। अफगानिस्तान में भी काबुल से कंधार, नंगरहार, लगमान, खोस्त समेत विभिन्न हिस्सों में अलर्ट की स्थिति है। दोनों मुल्क के लड़ाकों की ऊंगली बंदूक के ट्रिगर पर अटकी है। तनाव के बीच हालांकि, तालिबानी लड़ाके मुनीर सेना को झटका देने की क्षमता रखते हैं।

टीटीपी पहले भी पाकिस्तान में अंदरखाने हुकूमत को कई मौकों पर चुनौती दे चुका है। 1893 में बनी डूरंड रेखा को लेकर छिड़े संघर्ष का खात्मा कितना खूनी होगा इसकी कल्पना मात्र से ही लोग सिहर उठते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान वॉर के इस ताजा जंग को लेकर दोनों मुल्क में अलर्ट है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इसका अंजाम क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026