---Advertisement---

Khawaja Asif: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे! तालिबानियों से मुंह की खाने के बाद निकली पाकिस्तान की एंठ, भारत को लेकर ये क्या बोल गए पीएम शहबाज के मंत्री

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने तालिबान सरकार पर भारत के मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। ख्वाजा आसिफ ने उलूल-जुलूल बयानबाजी करते हुए अफगानियों को तत्काल रूप से पाकिस्तान छोड़ने की चेतावनी दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 18, 2025 4:40 अपराह्न

Khawaja Asif
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif: बॉर्डर पर हुए ताजा संघर्ष में तालिबानियों से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की एंठ निकल गई है। पीएम शहबाज शरीफ के करीबी दोस्त व पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस क्रम में आनन-फानन में बयानबाजी की है। उन्होंने अफगानियों को तत्काल रूप से पाकिस्तान छोड़ने की धमकी है।

इसके साथ ही ख्वाजा आसिफ ने अपनी भड़ास निकालते हुए तालिबानियों पर भारत के प्रतिनिधि के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की हालत ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ के समान है। ऐसा लगता है जब पाकिस्तान के हाथ में कुछ नहीं रहता, तो वो सीधे तौर पर भारत के पाले में गेंद कर अपनी आवाम को मूर्ख बनाने का काम करते हैं।

तालिबानियों से मुंह की खाने के बाद निकली पाकिस्तान की एंठ

पड़ोसी मुल्क की एंठ अब पूरी तरह से निकल चुकी है। दरअसल, पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर हुए संघर्ष के दौर में सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तानी आम नागरिकों के मारे जाने की खबर मिली। इससे इतर पाकिस्तानी सेना के कई जवान भी अफगानियों की गोलीबारी के चलते मारे गए हैं। यही वजह है कि पड़ोसी मुल्क के हुक्मरान पूरी तरह से भड़क उठे हैं।

ख्वाजा आसिफ ने भी इसी क्रम में पाकिस्तान में रहने वाले अफगानी नागरिकों को तत्काल रूप से मुल्क छोड़ने की चेतावनी दी है। मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि हमारी जमीन और संसाधन 25 करोड़ पाकिस्तानियों के हैं। अफगानियों को मुल्क छोड़कर जाना होगा। तालिबानियों के हमले से टूट चुकी पाकिस्तानी हुक्मरान ने खोखली शान दर्शाते हुए कहा है कि अब एक-एक हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा।

भारत को लेकर ये क्या बोल गए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री Khawaja Asif

हार से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का दिमाग हिल सा गया है। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष के दौर में भारत की एंट्री करा दी है। बगैर किसी संकोच के पीएम शहबाज के मंत्री ने भारत पर अफगानी हमले का ठीकरा फोड़ दिया है। बौखलाहट के साथ ख्वाजा आसिफ ने कहा कि तालिबान सरकार पर भारत के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रही है।

इसके साथ ही ये नई दिल्ली और प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहे है। ख्वाजा आसिफ द्वारा बिन सिर-पैर के कही गई ये बातें उनके खोखले मिजाज को दर्शाती हैं। उनके उलूल-जुलूल बयान से ही समझा जा सकता है कि तालिबानियों ने पाकिस्तान को किस हद तक चोट दी है कि वे खुलकर उनकी खिलाफत भी नहीं कर पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026