---Advertisement---

‘विदेश में अपने नागरिकों को निशाना बनाना हमारी नीति नहीं’, शहजाद अकबर पर हुए हमले को लेकर कुछ यूं भड़की मुमताज जहरा

Pakistan News: पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पीएम इमरान खान के विशेष सहायक रहे मिर्जा शहजाद अकबर पर हुए हमले को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2023 5:25 अपराह्न

Pakistan News
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan News: पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पीएम इमरान खान के विशेष सहायक रहे मिर्जा शहजाद अकबर पर हुए हमले को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। इस संबंध में पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच से प्रश्न पूछने पर वो भड़क उठीं और उन्होंने तल्ख अंदाज में बड़ी बात कह दी। मुमताज जहरा ने स्पष्ट किया कि “विदेश में अपने ही नागरिकों को निशाना बनाना उनकी नीति नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कई राजनीतिक असंतुष्टों ने ऐसा किया है।” मुमताज जहरा बलूच ने कुछ राजनीतिक असंतुष्टों पर पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी संस्थाओं से संबंध होने की बात भी कही है।

कईयों के देश के अंदर आतंकवादी संस्थाओं से संबंध थे

पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कई राजनीतिक असंतुष्टों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक शरण मांगने वाले कई असंतुष्ट नेताओं के आतंकवादी संस्थाओं से संबंध थे। बता दें कि उन्होंने ये बयान पूर्व पीएम इमरान खान के सहयोगी मिर्जा शहजाद अकबर पर हुए अम्लीय तरल हमले के बाद दिया है। इस दौरान मुमताज जहरा बलूच ने मिर्जा शहजाद अकबर पर हुए हमले के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विदेश में अपने ही नागरिकों को निशाना बनाना हमारी नीति नहीं है। हम ऐसे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं जिसमें पाकिस्तान या किसी पाकिस्तानी एजेंसी पर मिर्जा शहजाद अकबर पर हुए हमले का आरोप लगाया जा रहा है।

मिर्जा शहजाद अकबर पर हुआ हमला

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व पीएम इमरान खान के विशेष सहायक रहे मिर्जा शहजाद अकबर ने बीते दिनों बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन में उनके घर पर अम्लीय तरल (तेजाब) पदार्थ फेंक कर उन पर हमला किया गया है। हालाकि हमला किसने किया इसको लेकर मिर्जा शहजाद की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026