Pakistan News: पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष ने पड़ोसी मुल्क की स्थिति बद से बदतर कर दी है। पहले ईंधन संकट की गहराती आशंका ने मुल्क में तमाम प्रतिबंधों के ऐलान कराए। अब स्थिति ये है कि हुकूमत घुटने टेकती नजर आ रही है। पीएम शहबाज शरीफ की सरकार ने दिवालिया हो चुके पाकिस्तान में उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की है।
लग्जरी वाहनों में लगने वाला जो ईंधन पहले 100 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर की भाव से उपलब्ध था। उसकी कीमत सीधे तौर पर बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपए हो गई है। उच्च ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि ने जहां एक ओर आवाम को झटका दिया है। वहीं दूसरी ओर अंदरखाने उठ रहे विरोध के स्वर पीएम शहबाज की मुश्किलें और बढ़ा रहे हैं।
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से थर्रा उठी आवाम!
पड़ोसी मुल्क की आम आवाम बीते कल उच्च-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी के इजाफे से थर्रा उठी है। लोगों को मुल्क पर गहराते संकट का अंदाजा हो गया है। इससे पूर्व पाकिस्तानी हुकूमत ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 55-55 रुपए की वृद्धि की थी। इसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 रुपए और डीजल 335.86 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचा है।
आम जनमानस की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। लोग दो वक्त की रोटी के लिए जद्दोजहद़ करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उच्च ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में 200 फीसदी की भारी बढ़ोतरी पाकिस्तान की जर्जर स्थिति की ओर इशारा करती है। यही वजह है कि आम जनमानस आने वाले दिनों की स्थिति को देखते हुए और थर्रा उठी है।
गहराते ईंधन संकट के बीच पीएम शहबाज की मुश्किलें और बढ़ीं!
पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है जो पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष से सर्वाधिक प्रभावित है। ईरान पर जारी अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच मुल्क में कच्चे तेल की किल्लत नजर आई है। इसके परिणामस्वरूप पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा देखने को मिले। इससे रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओं की कीमत भी आसमान छू रही है।
मुल्क में गहराते ईंधन संकट के बीच शहबाज शरीफ के फैसले आवाम के बीच असंतोष बढ़ा रहे हैं। इस्लामाबाद से लाहौर, कराची तक हुकूमत के खिलाफ उठ रही आवाज इसका पुख्ता प्रमाण है। ये दर्शाता है कि कैसे पहले ही दिवालिया हो चुके मुल्क की कमान संभाल रहे पीएम शहबाज शरीफ की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।






