---Advertisement---

Asif Ali Zardari: मिडिल ईस्ट में खलबली के बीच दहशत में पाकिस्तानी राष्ट्रपति! औचक क्यों सताने लगा भारतीय हमले का डर? जानें

मिडिल ईस्ट में मचे खलबली के बीच पाकिस्तानी राष्ट्रपति Asif Ali Zardari की दहशत साफ तौर पर सामने आई है आसिफ अली जरदारी ने भारत पर युद्ध की तैयारी के आरोप लगाए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 3, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Asif Ali Zardari
Follow Us
---Advertisement---

Asif Ali Zardari: तेहरान से मशहद तक उदास पड़ी सड़कें मिडिल ईस्ट में बसे ईरान में तबाही के मंजर को दर्शाती हैं। हिंसा की आग भले ही ईरान में लगी है, लेकिन खलबली मिडिल ईस्ट समेत पूरी दुनिया में है। इसी बीच पाकिस्तान का खौफ भी सामने आया है। अफगानिस्तान से हमलों की मार झेल रहे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी दहशत में नजर आए हैं।

पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए आसिफ अली जरदारी को भारतीय हमलों का डर सताने लगा। प्रेसिडेंट जरदारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए भारत पर हमले की तैयारी की बात कही है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान अंदरखाने मची तबाही से ध्यान भटका-कर दुनिया को भ्रमित करना चाहता है।

मिडिल ईस्ट में खलबली के बीच दहशत में Asif Ali Zardari!

पाकिस्तानी संसद को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का डर साफ तौर पर नजर आया है। जरदारी ने कुछ भारतीय नेताओं का जिक्र कर भारत पर युद्ध की तैयारी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “भारतीय नेता कहते हैं कि वे एक और जंग की तैयारी कर रहे हैं। इलाके में शांति के हमेशा से सपोर्टर रहे होने के नाते मैं इसकी सलाह नहीं दूंगा।”

आसिफ अली जरदारी की ये टिप्पणी मिडिल ईस्ट में मची खलबली के बीच की है। उन्हें औचक भारतीय हमलों का डर क्यों सता रहा है इसका पुख्ता जवाब पाकिस्तानी हुकूमत ही दे सकती है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में अंदरखाने मची तबाही की तस्वीरें छुपाने के ध्येय से उलुल-जुलूल बयानबाजी की जा रही है। इससे दुनिया भ्रमित हो सकती है।

अफगानी हमलों के बाद दुनिया को भ्रमित करने की चाल?

मध्य पूर्व में जहां अमेरिका-इजरायल संयुक्त रूप से ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं एशिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान आमने-सामने हैं। बीते कल तालिबानी लड़ाकों ने रावलपिंडी से लेकर क्वेटा तक हमला किया। खबर है कि तालिबानी लड़ाके डूरंड रेखा को पार कर पाकिस्तान में भी घुस चुके हैं।

इसको लेकर पाकिस्तान में सनसनी सी मची है। पाकिस्तानी हुक्मरानों के हाथ-पांव फूल रहे हैं। इसी क्रम में दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए आसिफ अली जरदारी जैसे हुक्मरान उलुल-जुलूल बयानबाजी कर शांति के पक्षधर भारत पर गलत आरोप लगा रहे हैं। दुनिया देख रही है कि कैसे पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से दूसरों पर कीचड़ उछाल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026