---Advertisement---

टैरिफ टेंशन के बीच PM Modi अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से करेंगे मुलाकात, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव, जानें सबकुछ

PM Modi: अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ महीने से लगातार तनातनी जारी है। इसी बीच पीएम मोदी ट्रंप के बीच मिलने की संभावना हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 23, 2026 12:29 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ महीने से लगातार तनातनी जारी है। बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कर रहे है। वहीं अब खबर आ रही है कि PM Modi दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले G20 सम्मेलन में हिस्सा ले सकते है और माना जा रहा है कि इस दौरान ट्रंप से मुलाकात संभव है।

एक तरफ तो ट्रंप भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कर रहे तो दूसरी तरफ वह प्रधानमंत्री मोदी और अपना अच्छा दोस्त बताते है। वहीं अब इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Donald Trump से मिलेंगे PM Modi

बता दें कि दिसंबर में होने जा रहे जी 20 सम्मेलन को लेकर लगातार चर्चाएं शुरू हो गई है। गौरतलब है कि अमेरिका के फ्लोरिडा में होने जा रहे सम्मेलन में PM Modi और Donald Trump की मुलाकात हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत संभव है। माना जा रहा है कि टैरिफ को लेकर भी बातचीत हो सकती है। हालांकि PM Modi के जी 20 में शामिल को लेकर अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री सम्मेलन में शामिल हो सकते है। 14 से 15 दिसंबर के बीच होने जा रहे यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

गौरतलब है कि अगर PM Modi और Donald Trump के बीच कई मुद्दों पर चर्चाएं संभव है जिसमे –

टैरिफ नियमों में बदलाव – गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ तो लेकर लगातार धमकी देते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने हाल ही में भारत, चीन समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे है। माना जा रहा है बैठक के दौरान दोनों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।

रूसी तेल और ऊर्जा सुरक्षा – रूस से भारत की तेल खरीद और उस पर अमेरिकी प्रतिबंधों एवं टैरिफ का संभावित असर भी चर्चा का विषय हो सकता है। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि वह देश की हितों की रक्षा के लिए कदम उठा सकता है।

तकनीक और निवेश – सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उन्नत तकनीकों में सहयोग दोनों देशों के आर्थिक संबंधों का हिस्सा है। व्यापार समझौते की रूपरेखा में भी तकनीकी सहयोग और निवेश से जुड़े विषय शामिल हैं।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

Rashifal 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026