PM Modi Israel Visit: दुनिया की नजर में खटकने वाले इजरायल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कई अहम संदेश दिए हैं। पीएम मोदी इजरायल वीजिट के दौरान मेजबान देश की संसद में पहुंचे। इस दौरान इजरायली संसद में मोदी-मोदी की गूंज सुनी गई। इजरायली संसद द्वारा पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया। विदेशी सरजमी पर भारत और भारतीय प्रधानमंत्री की मजबूत साख देख दुश्मन देश पाकिस्तान तो मुंह छिपा रहा होगा।
जहां पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर जगह पाने के लिए अमेरिका की चापलूसी करनी पड़ती है। वहीं भारत अपने प्रभुत्व के बल पर दुनिया में छाप छोड़ नए कीर्तिमान रच रहा है। इजरायली संसद से जुड़ा वायरल वीडियो इसका पुख्ता उदाहरण है जिसे देश दुश्मनों की नींद उड़ सकती है।
इजरायली संसद में मोदी-मोदी की गूंज से घबरा उठा पड़ोसी मुल्क!
भारत या भारत से जुड़े किसी भी शख्स की लोकप्रियता पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को नागवार गुजरती है। इसी क्रम में पीएम मोदी के इजरायल दौरे से जुड़ा एक वायरल वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो का ताल्लुक इजरायली संसद से है जहां मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी अपनी इजरायल दौरे पर संसद में भी पहुंचे।
इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने इजरायली संसद को संबोधित भी किया। इसी बीच इजरायली सांसदों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये दर्शाता है कि विदेशी सरजमी पर भारत का प्रभुत्व किस कदर बढ़ा है। भारत के इस प्रभुत्व को देख पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान जरूर घबरा उठेगा।पाकिस्तानी हुक्मरानों के साथ सीडीएफ आसिम मुनीर को इजरायली संसद से आया वायरल वीडियो सोचने पर मजबूर करेगा।
इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी!
पीएम मोदी तेल अवीव में स्थित इजरायली संसद के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए हैं। स्पीकर अमीर ओहाना ने उन्हें ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा। इस दौरान संसद में तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। पीएम मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इजरायली संसद को संबोधित किया है।
इतना ही नहीं, भारत के प्रति सम्मान और लगाव व्यक्त करते हुए मेजबान देश के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद भारतीय परिधान धारण किए नजर आए। उससे जुड़ी तस्वीर भी पीएम नेतन्याहू ने साझा की है जिसे पूरी दुनिया देखते हुए दोनों नेताओं के बीच मजबूत संबंध को महसूस कर पा रही है। पीएम मोदी का इजरायल दौरा पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है।
