---Advertisement---

PM Modi Kuwait Visit: स्वास्थ्य से लेकर डिफेंस सेक्टर तक, प्रधानमंत्री मोदी के कुवैत दौरे से कैसे होगा दोनों देशों को फायदा; जानें पूरी डिटेल

PM Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर 2 दिवसीय यात्रा के लिए कुवैत पहुंचे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 21, 2024 3:04 अपराह्न

PM Modi Kuwait Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Kuwait Visit: नए साल से पहले पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कुवैत पहुंच चुके है (PM Modi Kuwait Visit)। आपको जानकार हैरानी होगी की 43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत गया है। बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले सितंबर महीने में कुवैत के अमीर शेख मेशल-अल-अहमद-अल-जाबेर-अल-सबाह से मुलाकात की थी, जिनके निमंत्रण पर पीएम मोदी कुवैत के दौरे पर है। मालूम हो कि स्वास्थय, ऊर्जा से लेकर डिफेंस सेक्टर तक, कुवैत और भारते के बीच अच्छे व्यापारिक संबंध है। चलिए आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि आखिर भारत कुवैत के दूसरे के लिए इतने अहम क्यों है। पीएम मोदी के कुवैत जानें के क्या मायने है।

ऊर्जा, स्वास्थ्य, डिफेंस सेक्टर में दोनों देशों का अहम योगदान

एक तरफ कुवैत भारत के लिए कच्चा तेल का 6वां सबसे बड़ा सप्लायर है, तो एलपीजी गैंस में नंबर वन पर है। वहीं भारत स्वास्थ्य सेक्टर में कुवैत की लगातार मदद करता आ रहा है। कोविड महामारी के वक्त 15 सदस्यीय भारतीय मेडिकल टीम कुवैत पहुंची थी, जहां उन्होंने कोविड पीड़ितों का इलाज किया था। मालूम हो कि करीब 10 लाख भारतीय नौकरी और अन्य सिलसिलों में कुवैत रहते है। वहीं माना जा रहा है कि PM Modi Kuwait Visit के दौरान दोनों के बीच कई व्यापारिक साझेदारी होने की उम्मीद है।

PM Modi Kuwait Visit से दोनों देशों को कैसा होगा फायदा?

बता दें कि 43 साल कोई भारतीय प्रधामंत्री कुवैत पहुंचा है। वहीं पीएम मोदी वहां के महा महिम अमीर, क्राउन प्रिंस और कुवैत के प्रधान मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, क्षेत्रीय शांति स्थिरता समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

PM Modi के पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने जताई खुशी

PM Modi Kuwait Visit को लेकर वहां पर रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के अंदर जबरदस्त खुशी है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुवैत में भारतीय समुदाय सहायता समूह के अध्यक्ष राजपाल त्यागी ने कहा कि, “मैं पिछले 45 वर्षों से कुवैत में हूं। जब भी भारतीयों को सहायता की आवश्यकता होती है तो हम यहां मदद करते हैं। इस समूह में 20 सदस्य हैं। हम सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का प्रयास करते हैं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 29, 2026

UAE Opec Exit

अप्रैल 29, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 29, 2026

Riyan Parag

अप्रैल 29, 2026

Rashifal 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026

कल का मौसम 29 April 2026

अप्रैल 28, 2026