---Advertisement---

China & Pakistan की बढ़ी बेचैनी! Bangkok में गर्मजोशी के साथ PM Modi से मिले Mohammed Yunus! क्या पटरी पर लौट सकता है संबंध?

सियासी गलियारों में बैंकॉक में हुई PM Modi Muhammed Yunus Meeting चर्चा का विषय बनी है। बांग्लादेश को मोहरा बनाकर चाल चल रहे पाकिस्तान और चीन के होश उड़े हुए हैं। बैंकॉक में पीएम मोदी के साथ मोहम्मद यूनुस की बैठक के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों देशों के संबंध पटरी पर लौट सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 4, 2025 1:07 अपराह्न | Updated: अप्रैल 4, 2025 5:52 अपराह्न

PM Modi Muhammed Yunus Meeting
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Muhammed Yunus Meeting: पड़ोसी मुल्कों में हताशा के साथ एक अजीब सी बेचैनी है। इसका प्रमुख कारण है थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुई एक बैठक। दरअसल, BIMSTEC शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी मोहम्मद यूनुस मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बैठक से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है जिसमें पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की बेचैनी इस दृश्य को देखकर निश्चित तौर पर बढ़ गई होगी। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या PM Modi Muhammed Yunus Meeting के बाद भारत-बांग्लादेश के संबंध पटरी पर लौट सकते हैं? ऐसी संभावना इसलिए व्यक्त की जा रही थी क्योंकि मोहम्मद यूनुस लंंबे समय से पीएम मोदी से मुलाकात करने की जुगत में थे। अंतत: अब Thailand में बैठक संपन्न ही हो गई है।

Bangkok में गर्मजोशी के साथ PM Modi से मिले Muhammed Yunus!

लंबे समय से भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की हसरत पाल रहे बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस की ख्वाहिश पूरी हो गई है। अंतत: बैंकॉक में जाकर पीएम मोदी मोहम्मद यूनुस मीटिंग संपन्न हुई है। बैंकॉक में दोनों नेता बड़े गर्मजोशी के साथ मिले हैं, जो कि पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के लिए बेचैनी का कारण बन सकता है। ये मुलाकात कई मायनो में खास है। बता दें कि शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद पीएम मोदी से मिले मोहम्मद यूनुस ने वार्ता में भी हिस्सा लिया है। बीते दिनों में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले ने India-Bangladesh संबंधों पर बर्फ जमा दी थी। हालांकि, अब PM Modi Muhammed Yunus Meeting के बाद दोनों देशों के संंबंध पटरी पर लौट सकते हैं। इसकी संभावना जताई जा रही है। निकट भविष्य में इस मुलाकात का क्या असर होगा, इस पर सबकी पैनी निगाहें जमी हुई हैं।

BIMSTEC शिखर सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी का पक्ष

थाईलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि ये वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह जरूरी है कि हम इसे मजबूत करें और अपने जुड़ाव को और गहरा करें। इस संदर्भ में, मैंने हमारे सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21-सूत्रीय कार्य योजना प्रस्तावित की है। बता दें कि भूटान, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश जैसे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मंच साझा करते हुए PM Modi ने BIMSTEC सम्मेलन में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने सदस्य देशों को यूपीआई से जुड़ने, बिम्सटेक चैंबर ऑफ कॉमर्स की स्थापना करने, वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित करने और क्षेत्र में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने का प्रस्ताव पारित किया है।

बढ़ती तल्खियों के बीच क्यों अहम है PM Modi Muhammed Yunus Meeting?

अतीत के पन्ने पलाटेंगे तो आपको इस सवाल का जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा। कैसे बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार की नजदीकियां पाकिस्तान और चीन से बढ़ी हैं। कैसे मोहम्मद यूनुस ने चीन का दौरा कर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र किया? इससे पहले भी हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा के मामले में अंतरिम सरकार की विफलता नजर आई थी। ऐसे में जहां एक ओर पहले Sheikh Hasina भारत के साथ कदम-ताल करती थीं, वहीं मोहम्मद यूनुस का China & Pakistan के साथ जाना चिंता का विषय था। हालांकि, अब आसार जताए जा रहे हैं कि बैंकॉक में PM Modi Muhammed Yunus Meeting के बाद स्थिति थोड़ी संभल सकती है। इसी आसार की वजह से दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026