---Advertisement---

PM Modi: पुतिन मोदी की मुलाकात से घबराए अमेरिकी राष्ट्रपति! डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री को किया फोन, इन मुद्दों पर हुई गहन चर्चा; जानें सबकुछ

PM Modi: विश्व पॉलिटिक्स में महज कुछ भी संयोग नहीं होता है। भारत की ताकत अब सुपरपावर देशों की समझ आने लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 12, 2025 11:08 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: विश्व पॉलिटिक्स में महज कुछ भी संयोग नहीं होता है। भारत की ताकत अब सुपरपावर देशों की समझ आने लगी है। मालूम हो कि हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत के दौर पर आए थे। खुद पीएम मोदी उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों एक ही गाड़ी में पीएम आवास पहुंचे थे। जिसकी तस्वीर पूरी दुनिया ने देखी। माना जा रहा था कि इसका सीधा असर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को होगा, और ऐसा हुआ भी, दरअसल बीते दिन ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर गहन बातचीत हुई। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी। आईए समझते है इसके मायने।

पुतिन मोदी की मुलाकात से घबराए अमेरिकी राष्ट्रपति

गौरतलब है कि जब व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बंद कमरें में बातचीत हुई। मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए मना कर रहे है। इसके बावजूद पीएम मोदी ने पुतिन का जोरदार स्वागत किया। माना जा रहा है कि यह सब कारण है कि ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन घुबाया है। यहां कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया भारत की ताकत समझ चुकी है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी प्रतिनिधि भारत पहुंचे है। जहां ट्रेड डील को लेकर चर्चाएं हो सकती है। हालांकि इससे पहले भी इसे लेकर कई बार बैठकें हो चुकी है।

PM Modi ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे”।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी जैसे मु्द्दों पर चर्चा हुई। हालांकि भारत को एक बात ध्यान रखनी होगी कि एक तरफ जहां वह भारत से बीतचीत करते है, वहीं बीच-बीच में वह भारत की आलोचना करते रहते है। इसके अलावा वह पाकिस्तान से अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे है। जो भारत के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026