---Advertisement---

श्रीलंका से ये समझौते कर China पर पैनी नजर रख सकता है भारत! कोलंबो में PM Modi के पहुंचने से निकली उम्मीद की किरण; पढ़ें रिपोर्ट

रक्षा समझौता के लिहाज से बेहद अहम PM Modi Sri Lanka Visit को लेकर सुगबुगाहट तेज है। यदि पीएम मोदी के दौरे पर भारत, श्रीलंका के साथ रक्षा समझौता करता है तो समुद्र में भारत की गतिविधि बढ़ेगी और ड्रैगन पर निगरानी करना आसान होगा। इस एक समझौते से भारत, दुश्मनों के कई चाल को नाकामयाब कर सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 5, 2025 12:35 अपराह्न

PM Modi Sri Lanka Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi Sri Lanka Visit: कुछ ऐसी तस्वीरें कोलंबो से आई हैं, जिन्हें देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो सकता है। दरअसल, पीएम मोदी श्रीलंका वीजिट पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके से मुलाकात कर गार्ड ऑफ ऑनर लिया है। खबर है कि PM Modi का श्रीलंका दौरा भारत की सुरक्षा नीतियों के हिसाब से अहम हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि PM Modi Sri Lanka Visit के दौरान दोनों देशों के बीच पहली बार रक्षा समझौता होने के आसार हैं। यदि ऐसा हुआ तो भारत के लिए ड्रैगन पर पैनी नजर रखना आसान हो सकता है। रक्षा समझौता की मदद से भारत समुद्र में अपनी गतिविधि बढ़ाकर चीन के प्रभाव को कम कर सकता है। यही वजह है कि Colombo में पीएम मोदी के पहुंचने के बाद उम्मीद की किरण नकल रही है।

PM Modi Sri Lanka Visit के दौरान ये समझौते कर China पर पैनी नजर रख सकता है भारत!

एक समझौता चीन को धाराशायी करने के लिए काफी साबित हो सकता है। यहां बात हो रही भारत-श्रीलंका के बीच संभावित तौर पर होने वाले रक्षा समझौते की। दरअसल, पीएम मोदी श्रीलंका वीजिट के लिए कोलंबो पहुंच गए हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि PM Modi Sri Lanka Visit के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस सेक्टर के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच रक्षा वार्ता, संयुक्त सैन्य और नौसैनिक अभ्यास व प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। रक्षा क्षेत्र में होने वाले समझौते से भारत की गतिविधि समुद्र में बढ़ जाएगी। ऐसी स्थिति में China पर पैनी नजर रखना आसान होगा और ड्रैगन की हर चाल को विफल करने में मदद मिल सकेगी। यही वजह है कि पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा अहम माना जा रहा है।

दो राष्ट्राध्यक्षों की पहल से एशिया में मजबूती से उभरेगा भारत & श्रीलंका!

सनद रहे कि भारत और श्रीलंका पहले ही राजनीतिक तौर पर बेहद मजबूती से काम करते रहे हैं। बीच में श्रीलंकाई राजनीतिक घटनाक्रम के कारण थोड़ी स्थिति बदली, जिसे अब पीएम मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके फिर पटरी पर लौटा रहे हैं। 2015 और 2019 के बाद फिर एक बार PM Modi Sri Lanka Visit पर हैं। ऐसी स्थिति में दोनों देशों के बीच रक्षा के अलावा ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ेगा जिससे दोनों देश एशिया में और मजबूती के साथ उभरते नजर आ सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 7, 2026

Noida International Airport

मार्च 7, 2026

Punjab News:

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Delhi Uttam Nagar Case

मार्च 7, 2026