---Advertisement---

PM Modi: डोनाल्ड ट्रंप के दिवाली बधाई पर प्रधानमंत्री ने दी प्रतिक्रिया; क्या भारत अमेरिका के बीच होने जा रही है ऐतिहासिक ट्रेड डील, सदमे में पाकिस्तान; जानें सबकुछ

PM Modi: बीते कुछ महीनों से अमेरिका और भारत के रिश्तों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच ट्रंप ने दिवाली की बधाई दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 22, 2025 11:21 पूर्वाह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: बीते कुछ महीनों से अमेरिका और भारत के रिश्तों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। इसके अलावा एच-1बी वीजा पर भी ट्रंप सरकार ने भारी शुल्क बढ़ा दिया है। हालांकि बीच-बीच में अमेरिका राष्ट्रपति पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते भी रहे है, लेकिन कई बर वह उलटा सीधा भी कह देते है। दिवाली के शुभ अवसर पर ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद व्हाइट हाउस में दिवाली मनाते हुए दी। जिसपर भारत के प्रधानमंत्री ने प्रतिक्रिया दी।

दिवाली के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली के अवसर पर व्हाइट हाउस में दीप जलाए इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की। उनकी इसमें बहुत रुचि है।

हालाँकि हमने कुछ समय पहले इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। व्यापार का मुद्दा भी शामिल था, इसलिए मैं इस बारे में बात कर पाया। और हमारा पाकिस्तान और भारत के साथ कोई युद्ध नहीं है। यह बहुत-बहुत अच्छी बात है। वह एक महान व्यक्ति हैं, और इतने वर्षों में वह मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं। कुछ ही देर में, हम अंधकार पर प्रकाश की विजय के विश्वास के प्रतीक के रूप में दीया जलाएँगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बधाई पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिवाली की बधाई पर पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र विश्व को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें”।

भारत अमेरिका के बीच होगी ट्रेड डील

व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली की बधाई दी और पीएम मोदी से फोन पर बात भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है। गौरतलब है कि अगर यह ट्रेड डील हो जाती है, तो कहीं ना कहीं यह पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर साबित हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026