---Advertisement---

मिस्र दौरे के दौरान PM Modi ने अल-हाकिम मस्जिद का किया दौरा, भारत से है ये खास नाता

PM Modi: मिस्र दौरे के दौरान आज (25 जून, रविवार) प्रधानमंत्री मोदी ने अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत से भी नाता है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 25, 2023 6:18 अपराह्न

PM Modi Egypt Visit
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मिस्र के दौरे पर हैं। रविवार को अपने दौरे के दूसरे दिन PM मोदी ने काहिरा में स्थित 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली भी मौजूद रहे। मिस्र की इस ऐतिहासिक मस्जिद का नाता भारत से भी है। दरअसल, तीन महीने पहले ही इस मस्जिद का जीर्णोद्धार हुआ है। जिसमें भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय ने अहम भूमिका निभाई है। इसी समुदाय ने मस्जिद के जीर्णोद्धार का कार्य किया है। ये समुदाय खासकर भारत के गुजरात में रहता है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना खास माना जा रहा था।

1012 में हुआ था मस्जिद का निर्माण

इस मस्जिद में जूम्मे के साथ-साथ दिन की सभी पांचों नमाज होती है। इस मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था। ये काहिरा की चौथी सबसे पुरानी मस्जिद है। मिस्र के मुसलमानों के लिए ये सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। मस्जिद 13,560 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसका प्रांगण 5,000 वर्ग मीटर में है। मिस्र में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने पहले कहा था कि भारत में बस गए बोहरा समुदाय का संबंध फातिमिया से है। उन्होंने कहा था कि बोहरा समुदाय 1970 के बाद से मस्जिद का रखरखाव कर रहा है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Egypt Visit: मिश्र ने PM Modi को सबसे बड़े राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से नवाजा, यात्रा क्यों है खास

‘बोहरा समुदाय से है PM मोदी का गहरा लगाव’

अजीत गुप्ते ने कहा था, “प्रधानमंत्री का बोहरा समुदाय से बहुत गहरा लगाव है जो कई सालों से गुजरात में भी हैं। यह उनके लिए बोहरा समुदाय के एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर फिर से जाने का अवसर होगा।” ऐतिहासिक मस्जिद का नामकरण 16वीं सदी के फातिमिया खलीफा के नाम अल हाकिम बामिर अल्लाह पर किया गया था और यह दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए अहम धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले ही दाऊदी बोहरा समुदाय से काफी पुराने और अच्छे रिश्ते हैं।

PM मोदी ने भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

अल-हाकिम मस्जिद का दौरा करने के बाद PM मोदी काहिरा के हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इन सैनिकों ने मिस्र और फलस्तीन में बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी थी। PM मोदी ने कब्रिस्तान में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की और वहां रखी आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। इस कब्रिस्तान में हेलियोपोलिस (पोर्ट तौफीक) स्मारक और हेलियोपोलिस (अदन) स्मारक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Hajipur Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी प्लांट में लीक हुई गैस, 1 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 अगस्त 2026

अगस्त 2, 2026

Rain Alert 3 Aug 2026

अगस्त 2, 2026

Jharkhand News

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026