Rajnath Singh: ‘हरकतों से बाज़ नहीं आए तो..’ पाकिस्तानी राष्ट्रपति को रक्षा मंत्री का करारा जवाब, चेतावनी सुन मुनीर के हाथ-पांव फूले

भारतीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी को करारा जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया, तो उसे ऐसा सबक देंगे कि दुनिया देखती रह जाएगी।

Rajnath Singh

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Rajnath Singh: भारत के सियासी गलियारों से निकली एक आवाज इस्लामाबाद में हलचल बढ़ा सकती है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर पर अभी विराम नहीं लगा है। यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया, तो उन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि दुनिया देखती रह जाएगी।

राजनाथ सिंह का ये बयान पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को दिए गए करारा जवाब के रूप में देखा जा रहा है। आसिफ अली जरदारी ने निराधार बात करते हुए भारत पर युद्ध की तैयारी के आरोप लगाए हैं। उसी क्रम में राजनाथ सिंह के बयान को तल्ख जवाब के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री की चेतावनी ऐसी है कि इसे सुन आसिम मुनीर के भी हाथ-पांव फूल रहे होंगे।

रक्षा मंत्री Rajnath Singh की चेतावनी सुन फूले मुनीर के हाथ-पांव!

भारतीय रक्षा मंत्री ने साफ शब्दों में पड़ोसी मुल्क को करारा जवाब दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। जब पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर आतंकवादियों ने हमला किया था। तब पीएम मोदी ने बैठक के दौरान बदला लेने की बात कही। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर दुश्मनों को सबक सिखाने का काम किया।”

अतीत को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने अब फिर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। रक्षा मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया, तो इस बार ऐसा जवाब देंगे कि दुनिया देखती रह जाएगी। राजनाथ सिंह की साफ-साफ शब्दों में चेतावनी सुन कर आसिम मुनीर के हाथ-पांव फूल रहे होंगे।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी को करारा जवाब!

रक्षा मंत्री का ये बयान पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को करारा जवाब माना जा रहा है। दरअसल, आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने भारत द्वारा युद्ध की तैयारी किए जाने की बात कही थी। राजनाथ सिंह ने करारा जवाब देकर जरदारी के प्रोपागैंडा को खत्म कर दिया है।

भारतीय रक्षा मंत्री का साफ कहना है कि भारत पहले गलती नहीं करेगा। हालांकि, अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता है, तो इसका अंजाम बुरा होगा। ऐसी स्थिति में हम ऐसी कार्रवाई करेंगे, कि दुनिया देखती रह जाएगी। राजनाथ सिंह का ये बयान आसिफ अली जरदारी के लिए करारा जवाब के समान है। इसको लेकर नई दिल्ली से इस्लामाबाद तक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Exit mobile version