Airport Riyadh: मुसलमानों के सबसे पवित्र देश सउदी अरब पर यमन के हूती विद्रोही लगातार मौत का तांडव कर रहे हैं। किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी की रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों ने हमला किया है। इन हमलों में अभी तक 16 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में एक एक भारतीय भी है। इस अटैक की सीसीटीवी फुटेज अरब के सरकारी मीडिया ने जारी की है। जिसमें तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। वीडियो इस हमले की जिम्मेदारी ईरान को समर्थन देने वाले यमन देश के हूतियों संगठन ने ली है। इसी तरह का हमला रविवार को भी हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 11 घायल हुए थे।
Airport Riyadh को हूतियों ने बनाया निशाना
ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि, सउदी अरब पर लगातार हूती हमला कर रहे हैं, लेकिन उनका एयर डिफेंस सिस्टम आखिर इन्हें क्यों नहीं रोक पा रहा है? आपको बता दें, सउदी पर आयी इस मुसीबत में अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप उनके साथ खड़े हैं। खबरों की मानें तो अमेरिका ने 100 से अधिक सैन्य और खूफिया सलाहकार भेजे हैं। वहीं, हूतियों की मिसाइल को रोकने के लिए अमेरिका का सेटेलाइट भी मदद कर रहा है।
देखें वीडियो
Al Arabiya shows footage of the moment yesterday’s Houthi attack struck King Khalid International Airport in Riyadh, including Umrah pilgrims preparing to board their flights before the strike. https://t.co/Gp2xPdmkuK
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) October 11, 2026
हालंकि अमेरिका सउदी के बार-बार कहने पर भी अमेरिका में अपनी सेना भेजने के लिए डायरेक्ट तैयार नहीं है। लेकिन वो मदद कर रहा है। आपको बता दें, सउदी में शनिवार को हुए हमले में एक अमेरिकी नागरिक की भी मौत हो गई है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ‘यह हमला एक भयानक बात थी और अमेरिका इस बात का मूल्यांकन कर रहा है कि क्या वह सीधे तौर पर हूतियों के खिलाफ हवाई हमलों में शामिल होगा या नहीं।’
सउदी अरब को क्यों निशाना बना रहे यमन के हूती?
यमन के हूती विद्रोही सउदी अरब पर कई कारणों से हमला कर रहे हैं। इसका पहला कारण यमन गृहयुद्ध में सऊदी अरब का सैन्य हस्तक्षेप है। दूसरा, यमन में सउदी के द्वारा सना एयरपोर्ट और होदेदा बंदरगाह की सख्त घेराबंदी का भी है। इसके साथ ही ईरान और सउदी के बीच चल रहा विवाद भी एक कारण है।
किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद कैसे हैं हालात?
हूतियों के हमले के बाद सउदी अरब अपने नमागरिकों और यात्रियों के बचाव में आ गया है। रियाद एयरपोर्ट फिलहाल पूरी तरह से बंद है। जिसके वजह से जेद्दा और दम्माम की कई फ्लाइटस् भी रदद् हुई हैं। क्योंकि उसगदी की तरफ से जाने वाली फ्लाइट्स को यहीं डायवर्ट किया गया है। हूतियों ने पवित्र शहर मक्का और मदीना को छोड़कर पूरे अरब में अटैक का एलान किया हुआ है। इस हमले के कारण भारत की एयर इंडिया और और अकासा एयर मे अपनी फ्लाइट्स को 13 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है।
