---Advertisement---

Russia Ukraine Relation: ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत बोले- पुतिन मर जाते तो मुझे होती खुशी

ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्ताइको ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन कोई जीनियस नहीं हैं, बल्कि वो एक भ्रष्ट और जटिल रूसी राजनीतिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले इंसान हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 24, 2023 6:12 अपराह्न

Vadym Prystaiko On Vladimir Putin
Follow Us
---Advertisement---

Russia Ukraine Relation: ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्ताइको ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन कोई जीनियस नहीं हैं, बल्कि वो एक भ्रष्ट और जटिल रूसी राजनीतिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले इंसान हैं। अमेरिकी मैगजीन न्यूजवीक के मुताबिक राजदूत वादिम प्रिस्ताइको ने कहा कि रूस में कुछ पावर ग्रुप्स अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में पुतिन पहले के मुकाबले अब ज्यादा उग्र हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि, “मुझे नहीं लगता है कि जो बैठा है वो एक मास्टर जीनियस है। रूस की प्रणाली बेहद जटिल हो चुकी है। वहां के लोगों के अपने हित हैं, उनके अपने कोर ग्रुप हैं। पुतिन के दोस्त भी हैं और कई दुश्मन भी। वो जानते हैं कि अल्फा अभी भी है, लेकिन वो कमजोर हो रहा है। जाहिर है वो जितना कमजोर होगा उतने ही फ्रांटिक एक्शन होंगे। ”

‘पुतिन की मौत की कामना करता हूं’

राजदूत वादिम प्रिस्ताइको ने यह भी कहा कि अगर पुतिन मर जाते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। उन्होंने कहा कि, “अगर हम रूस के भीतर या बाहर इस तानाशाही शासन का प्रतिनिधित्व करने वाली हर चीज के खिलाफ जोर देते हैं तो ये ठीक है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “ क्या पुतिन के मरने पर हम खुश होंगे, जाहिर सी बात है होंगे। कोई किसी इंसान की मौत की कामना नहीं करता, लेकिन हम इस शख्स के लिए करते हैं।”

ये भी पढ़ें: MP News: सामूहिक विवाह से पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाने पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस ने बताया गरीबों का अपमान

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri Case: 11 जुलाई तक बढ़ी आशीष मिश्रा की जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘रोज नहीं हो सकती सुनवाई’

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026