---Advertisement---

Russia Wagner Forces: रूस पर बड़ा संकट! तख्तापलट की हो सकती है कोशिश, प्राइवेट आर्मी ने की बगावत, सड़कों पर उतरे टैंक

Russia Wagner Forces: रूस यूक्रेन वॉर के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। प्राइवेट आर्मी वैगनर समूह ने बगावत कर दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 24, 2023 12:47 अपराह्न

Russia Wagner Forces
Follow Us
---Advertisement---

Russia Wagner Forces: रूस यूक्रेन वॉर के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर समूह (Russia Wagner Forces) ने सरकार के खिलाप बगावत कर दी है। इतना ही नहीं वैगनर समूह ने चीफ ने रूसी सेना को खत्म करने की कसम खाई है।

तख्तापलट की हो सकती है कोशिश

आशंका जताई जा रही है कि रूस में तख्तापलट हो सकता है। इसके लिए रूसी सेना ने पूरे मास्को शहर के घेरे बंदी कर दी है। शहर छावनी में तब्दील हो चुका है। जगह-जगह सेना के जवान नजर आ रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा है कि वहां पर स्थिति अब आर-पार की हो चुकी है। सेना के टैंक भी सड़कों पर उतर आए हैं।

ये भी पढ़ें: Kedarnath Dham में हो रही है पशुओं के साथ क्रूरता, पैसे कमाने के चक्कर में मालिक घोड़ों को खिला रहे हैं नशीली पदार्थ!

प्राइवेट आर्मी ने की बगावत

प्राइवेट आर्मी के चीफ ने आरोप लगाया है कि रूसी सेना उनके लोगों पर हमले कर रही है। जबकि, रूस के प्रॉसिक्यूटर जनरल का कहना है कि प्राइवेट आर्मी के मुखिया पर सशस्त्र विद्रोह करने के मामले में जांच चल रही है। जांच से बचने के लिए उन्होंने बगावत कर दी है। दरअसल, वैगनर समूह के 62 वर्षीय चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने बीते दिनों एक ऑडियो संदेश जारी किया था। ऑडियो संदेश में उन्होंने कहा था, ” हम आगे बढ़ रहे हैं और हम आखिर तक जाएंगे। हम हमारे रास्ते में आने वाली हर चीज को हम नष्ट कर देंगे।”

वैगनर समूह ने दी चेतावनी

वैगनर समूह के चीफ ने एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराने का भी दावा किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास 25 हजार लोगों की एक मजबूत सेना है, जो मरने-मारने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। दक्षिणी सीमा क्षेत्र में हम प्रवेश कर चुके हैं। हमारी लड़ाई आम लोगों से नहीं है। ऐसे में आम नागरिक अपने घरों पर ही रहें।

ये भी पढ़ें: PM Modi का अमेरिका दौरा खत्म, अंतिम दिन वाशिंगटन डीसी पहुंचे, भारतीय समुदाय से कहा- ‘आपसे मिलना स्वीट डिश खाने जैसा’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 12, 2026

US-Israel-Iran War

मई 11, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Mohsin Naqvi Bangladesh Visit

मई 7, 2026

America-Iran Tension

मई 7, 2026

Operation Sindoor

मई 7, 2026