Sheikh Rasheed: पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल Sheikh Rasheed एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। जहां जहां लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े लोगों की मौजूदगी बताई गई। इस दौरान पाकिस्तानी मंत्री ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की तारीफ की और भारत के खिलाफ जहर उगला।
हालांकि यह नया नहीं है बीच-बीच में पाकिस्तान बेनकाब होता है और भारत के प्रति अपनी दुश्मनी लगातार जाहिर करते है। बता दें कि पूर्व मंत्री ने आतंकवादी हाफिज सईद की तारीफ करते हुए नजर आ रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
पूर्व मंत्री Sheikh Rasheed ने भारत के खिलाफ उगला जहर
OsintTV ने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में Sheikh Rasheed कहता हुए नजर आ रहा है कि अगर भारत कभी पाकिस्तान की तरफ मुड़ता है, तो “हम उसे कुचलकर खत्म कर देंगे।”
🚨 EXPOSED: “I AM A FOLLOWER OF HAFIZ SAEED SAAB”: PTI LEADER SHEIKH RASHEED’S SHOCKING ADMISSION
Former Pakistani minister and Imran Khan ally Sheikh Rasheed openly declared himself a “follower and servant” of Hafiz Saeed.
He claimed he was kicked out of the US because Hafiz… pic.twitter.com/OJEilhAPoR
— OsintTV 📺 (@OsintTV) August 12, 2026
उसने आगे धमकी दी कि भारत में कोई पक्षी चहचहाएगा नहीं, मंदिर में कोई घंटी नहीं बजेगी और भारत में ऐसा कोई काम नहीं होगा जो पाकिस्तान के खिलाफ हो। बता दें कि रशीद ने 2020 से 2022 तक इमरान खान सरकार में गृह मंत्री के तौर पर काम किया। वह अवामी मुस्लिम लीग के संस्थापक और नेता हैं।
हाफिज सईद का बताया सर्वेंट
वीडियो में Sheikh Rasheed कहता हुआ नजर आ रहा है कि “मैं हाफ़िज़ सईद साहब का अनुयायी और सेवक हूँ।” मालूम हो कि हाफ़िज़ सईद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का संस्थापक है। यही संगठन 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए उन आतंकवादी हमलों के पीछे था, जिनमें 166 लोग मारे गए थे। सईद की पहचान 26/11 हमलों की साज़िश रचने वाले मुख्य लोगों में से एक के तौर पर की गई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक







