---Advertisement---

SIPRI Report: China-Pakistan के लिए भारत बना खतरा, Russia को भी लगा झटका!

सोमवार को स्टॉकहोम के रिपोर्ट में यह कहा गया कि भारत 2013 के बाद से सबसे बड़े हथियार आयातक देश के रूप में बना हुआ हैं। वहीं इस रिपोर्ट में फ्रांस, चीन , अमेरिका की भी जानकारी दी गई है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 14, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

SIPRI Report: हथियार आयातक में भारत अब भी शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। सोमवार को स्टॉकहोम की तरफ से हथियार आयातक को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में कई देशों के हथियार आयातक और निर्यातक की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में ये कहा गया है कि साल 2013-2017 के बीच इस हथियार आयातक में भारत की तरफ से 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं साल 2018-2023 में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। इस रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बारे में बताया गया है कि “पाकिस्तान साल 2018-2023 के बीच सबसे ज्यादा हथियार आयातक के रूप में 8वें स्थान पर है। वहीं इस रिपोर्ट में चीन को लेकर भी एक बड़ा दावा किया गया है।

ये देश हैं हथियार आयातक के रूप में टॉप पर

स्टॉकहोम के इस रिपोर्ट में यूक्रेन को लेकर कहा गया है कि रूस से चल रहे युद्ध के बाद यूक्रेन में भी हथियार की मांग में इजाफा हुआ हैं। अब यूक्रेन हथियार आयातक के रूप में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है जहां सभी देश हथियार खरीदने को मना कर रहें हैं वहीं यूक्रेन ने सबसे ज्यादा हथियार को खरीदा है। इस रिपोर्ट की अगर मानें तो दुनिया के पांच सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाले देशों में भारत, सऊदी अरब, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया और चीन शामिल हैं। वहीं अगर हथियार बेचने वाले देशों की लिस्ट की तरफ गौर करें तो इस मामले में अमेरिका पहले स्थान पर हैं वहीं रूस फ्रांस और चीन और जर्मनी दूसरे, तीसरे स्थान पर बारी बारी से शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कौन है बेहद खूबसूरत Trainee SI Naina Kanwal, जिसे कर लिया गया है गिरफ्तार

फ्रांस ने किया सबसे ज्यादा भारत को हथियार सप्लाई

स्टॉकहोम के इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2018-2023 के बीच सबसे ज्यादा हथियार फ्रांस से भारत ने खरीदा है। इससे पहले भारत रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता था लेकिन यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने फ्रांस से इन हथियारों को खरीदना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: Australia PM India Tour: भारत ने दिखाई INS Vikrant की ताकत, एंथनी अल्बनीज रह गए

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

US Iran War

जुलाई 15, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 13, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026