---Advertisement---

Taliban-Pakistan News: तालिबान के इस मंत्री ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खोटी, संयुक्त राष्ट्र से दखल देने की मांग

Taliban-Pakistan News: पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रही अफगान प्रवासियों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने सभी प्रवासियों को 1 नवंबर को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। क्या है पूरा माजरा चलिए आपको बताते हैं। पाकिस्तान ने अफगान प्रवासियों को देश छोड़ने ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 5, 2023 2:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Taliban-Pakistan News: पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रही अफगान प्रवासियों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने सभी प्रवासियों को 1 नवंबर को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। क्या है पूरा माजरा चलिए आपको बताते हैं।

पाकिस्तान ने अफगान प्रवासियों को देश छोड़ने का दिया आदेश

दरअसल साल 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद लाखों की तादाद में अफ़गानों ने देश को छोड़ दिया था। और हजारों अफ़गानों को अमेरिका जैसे देश ने हवाई जहाज से अपने देश से बाहर निकाल दिया था। लेकिन लाखों की तादाद में अफ़गानों ने अपनी जान बचाने के लिए जमीनी रास्ते से पाकिस्तान की ओर रुख किया और अच्छी बात यह है कि उस दौरान पाकिस्तान ने उन्हें वहां पर रहने दिया। क्योंकि उन सभी को तालिबान से जान का खतरा था। लेकिन अब पाकिस्तान उन सभी लोगों को अपने देश से निकालने पर तुला है या हम यह कहें कि पाकिस्तान जानबूझकर अफगानी प्रवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि अफ़ग़ान नागरिक उनके देश में हो रही आतंकवादी घटनाओं में शामिल हैं। वहीं तालिबान ने इस दावे का खंडन किया है और पाकिस्तान के फैसले की आलोचना की है।

बता दें कि तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे और अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान की आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान के फैसले को अमानवीय, अनुचित और बर्बर बताया है। इसके साथ ही याकूब ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के फैसले को बताया बर्बर

अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार के रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब मुजाहिद कहा कि यह फैसला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को कठिन और खराब बना देगा। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लोगों, धार्मिक विद्वानों और प्रमुख राजनीतिक हस्तियों से आगे आकर इसे रोकने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र से पाकिस्तान को इस क्रूरता से रोकने और मानवाधिकार सुनिश्चित करने का आह्वान करता हूं। मुजाहिद ने पाकिस्तान में निवेश करने वाले अफगानी व्यापारियों से भी आग्रह किया कि वे अपना निवेश अफगानिस्तान में स्थानांतरित कर दें। आपके व्यवसाय उन्हें (पाकिस्तान) लाभान्वित करते हैं, इस लाभ को अपने देश में लाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Leave a Comment