---Advertisement---

जीते जी मर गया खूंखार आतंकी मसूद अजहर! भाई Tahir Anwar की मौत से जैश-ए-मोहम्मद सरगना को सदमा, अब आगे क्या?

खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर का भाई Tahir Anwar संदिग्ध परिस्थितियों में बहावलपुर में मृतक पाया गया है। ताहिर अनवर की मौत को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2026 12:33 अपराह्न

Tahir Anwar
Follow Us
---Advertisement---

Tahir Anwar: पड़ोसी मुल्क आतंकिस्तान की धरती से एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। खबरों के मुताबिक खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर का बड़ा भाई ताहिर अनवर अब इस दुनिया में नहीं रहा। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ कहे जाने वाले बहावलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में ताहिर अनवर की मौत होने की बात सामने आई है।

ताहिर अनवर की मौत आतंकी मसूद अजह के लिए जीते जी मरने के समान है। इससे पूर्व ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मसूद अजहर के कई परिजन भारतीय सेना के हमले में मारे गए थे। ऐसे में अब ताहिर का जाना मसूद के साथ पूरे आतंकी संगठन के लिए झटका है। सवाल उठ रहे हैं कि संगठन को संचालित करने में माहिर आतंकवादी की मौत के बाद आगे क्या होगा?

भाई Tahir Anwar की मौत से जैश-ए-मोहम्मद सरगना को सदमा!

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अपने बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत के बाद सदमे में है। खबरों की मानें तो पाकिस्तान के बहावलपुर में ताहिर अनवर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में बीते कल हुई थी। उसे देर रात बहावलपुर में ही जामिया मस्जिद उस्मान वाली के पास दफनाया गया। ताहिर अनवर की मौत जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के लिए झटका है।

जैश ने खुद ही ताहिर अनवर के मौत की पुष्टि की है। हालांकि, मौत का कारण क्या है इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। ताहिर अनवर की मौत को लेकर तमाम तरह की अटकलें व्यक्त की जा रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मसूद अजहर के परिवार से जुड़े करीब 10 लोग मारे गए थे। ऐसे में अब ताहिर अनवर की मौत जैश-ए-मोहम्मद सरगना के लिए और बड़ा झटका है।

आतंकी ताहिर अनवर की मौत के बाद आगे क्या?

ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संचालन में ताहिर की अहम भूमिका थी। मसूद अजहर के साथ उसका बड़ा भाई ताहिर अनवर भी आतंकी संगठन के काम-काज की देख रेख करता था। हालांकि, अब उसकी मौत के बाद स्थिति बदल गई है। मसूद अजहर के लिए चुनौती इसलिए बढ़ गई क्योंकि अब उसे ताहिर की जगह किसी बाहर वाले को देनी पड़ेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नेपथ्य में जा चुका मसूद अजहर भाई की मौत के बाद आगे क्या कदम उठाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shehbaz Sharif-Asim Munir

मार्च 31, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 31, 2026

Delhi News

मार्च 31, 2026

Bengal Elections 2026

मार्च 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026