---Advertisement---

Thailand Cambodia Conflict: रूस-यूक्रेन, इजराइल-ईरान, भारत-पाकिस्तान और अब थाईलैंड-कंबोडिया…ताइवान-चीन समेत ये देश भी युद्ध के मुहाने पर? किस ओर जा रही दुनिया

Thailand Cambodia Conflict: भारत के पूर्व में अब थाईलैंड-कंबोडिया के बीच नया संघर्ष शुरू हो गया है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में क्या ताइवान-चीन समेत अन्य देशों में टकराव देखने को मिल सकता है?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 24, 2025 1:47 अपराह्न

Thailand Cambodia Conflict
Follow Us
---Advertisement---

Thailand Cambodia Conflict: पूर्वी एशिया के दो देश थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। ‘Reuters’ की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के एफ-16 जेट विमानों ने कंबोडिया के कई ठिकानों पर बमबारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के मध्य कई हफ्तों से सीमा विवाद की वजह से संघर्ष की स्थिति बनी हुई थी। मगर अब स्थिति काफी तेजी से युद्ध की ओर बढ़ रही है। इस दौरान 2 नागरिकों की मौत भी हुई है। थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ जारी सीमा विवाद के बीच कंबोडियाई सीमा पर 6 एफ-16 जेट विमानों को तैनात किया हुआ है। हमले के बाद दोनों देश एक-दूसरे पर थाईलैंड कंबोडिया संघर्ष बढाने का आरोप लगा रहे हैं।

Thailand Cambodia Conflict के बीच इन देशों में भी रहा तनाव का माहौल

मालूम हो कि थाईलैंड कंबोडिया संघर्ष से पहले दुनियाभर में कई देशों में संघर्ष देखने को मिल चुका है। इसमें रूस-यूक्रेन, इजराइल-ईरान और भारत-पाकिस्तान के बीच भारी संघर्ष देखने को मिला। ऐसे में अब पूर्वी एशिया के थाईलैंड-कंबोडिया देशों के बीच सीमा विवाद की वजह से तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

बता दें कि रूस यूक्रेन के बीच 3 साल से ज्यादा टाइम से युद्ध जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने अभी तक यूक्रेन के 20 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन भी कई मोर्चों पर रूस को बराबरी की टक्कर दे रहा है।

वहीं, इजराइल-ईरान के बीच अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। ईरान ने इजराइल पर कई भारी भरकम मिसाइलों के जरिए हमला किया। उधर, इजराइल ने ईरान के कई शीर्ष सैन्य कमांडरों को मारकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल दोनों देश के बीच 10 से अधिक दिनों तक युद्ध जारी रहा।

इसके अलावा अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने मई में पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का स्तर चरम पर पहुंच गया।

थाईलैंड कंबोडिया संघर्ष के बाद ये देश भी युद्ध के लिए तैयार?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Thailand Cambodia Conflict के बीच कई देश आने वाले समय में भिड़ सकते हैं। इसमें ताइवान-चीन, चीन-वियतनाम और उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के मध्य भी आने वाले टाइम में भारी तनाव देखने को मिल सकता है। अभी साल 2025 का 7वां महीना जारी है। अगर ऐसे ही दुनियाभर के देश आपस में उलझते रहे, तो अगले 5 महीनों के दौरान दुनिया युद्ध के अंतिम छोर पर पहुंच सकती है। विश्व में ताकतवर देश का तमगा हासिल करने वाला अमेरिका भी आगामी युद्ध में शामिल हो सकता है। इससे स्थिति और बिगड़ने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026