---Advertisement---

Trump’s Greenland Gambit: ‘कुछ ऐसा होने वाला है जो..’ ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से मचा हड़कंप; क्या होने जा रहा है बड़ा खेल; जानें सबकुछ

Trump's Greenlad Gambit: अमेरिकी राष्ट्रपति अब ग्रीनलैंड के पीछे पड़ गए है, और वह लगातार धमकी दे रहे है। उनके एक बयान ने हड़कंप मचा दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 21, 2026 12:43 अपराह्न | Updated: जनवरी 21, 2026 6:13 अपराह्न

Trump's Greenland Gambit
Follow Us
---Advertisement---

Trump’s Greenland Gambit: बीते दिन ही डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल का 1 साल पूरा हो गया है। इसी बीच उन्होंने व्हाइट हाउस में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी, जिसमे ग्रीनलैंड, ईरान और भारत पाकिस्तान युद्ध भी शामिल है। मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति अब ग्रीनलैंड के पीछे पड़ गए है, और वह लगातार धमकी दे रहे है। आलम यह है कि उन्होंने यूरोप के देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। हालांकि जर्मनी समेत कई देशों ने अपनी सेना, समुद्री जहाज को ग्रीनलैंड में भेज दिया है, ताकि अगर अमेरिकी सेना आती है कब्जा करने के लिए, तो वह उनका जवाब दे सके। गौरतलब है कि ट्रंप के ग्रीनलैंड पाने की इच्छा लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है।

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से मचा हड़कंप

ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “कुछ ऐसा होने वाला है जो सबके लिए बहुत अच्छा होगा। नाटो के लिए मुझसे ज्यादा किसी ने कुछ नहीं किया है। हम कुछ ऐसा हल निकालेंगे जिससे नाटो और हम दोनों खुश होंगे। लेकिन हमें इसकी सुरक्षा के लिए जरूरत है। हमें इसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और यहां तक ​​कि विश्व सुरक्षा के लिए भी जरूरत है।

यह बहुत महत्वपूर्ण है”। मैंने नाटो के लिए किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कहीं अधिक काम किया है। लेकिन नाटो को भी हमारे साथ निष्पक्ष व्यवहार करना होगा। नाटो को लेकर मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि हम नाटो के साथ भारी मात्रा में पैसा खर्च करते हैं और मुझे पता है कि हम उनकी मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन मुझे वास्तव में संदेह है कि क्या वे हमारी मदद के लिए आगे आएंगे”।

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर भी डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया सामने – Trump’s Greenland Gambit

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि “मैंने 10 महीनों में आठ अपूरणीय युद्धों को समाप्त किया। पाकिस्तान और भारत। वे सचमुच एक-दूसरे से लड़ रहे थे। आठ विमानों को मार गिराया गया। मेरे विचार में वे परमाणु हथियार बनाने वाले थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहाँ आए थे और उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रम्प ने 10 मिलियन लोगों की जान बचाई, और शायद इससे भी कहीं अधिक। हमारा देश वेनेजुएला और ईरान पर हमला करने पर गर्व महसूस करता है। उनकी परमाणु क्षमता पूरी तरह नष्ट कर दी गई। सड़क किनारे बमों का जनक कासिम सुलेमानी और आईएसआईएस का संस्थापक अल बगदादी आईएसआईएस का पुनर्निर्माण कर रहे थे। हमने उन्हें खत्म कर दिया। बहुत अच्छा काम किया”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BAPS

सितम्बर 8, 2026

Akriti Chaudhary

सितम्बर 8, 2026

Rashifal 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 7, 2026