---Advertisement---

UK General Election: ब्रिटेन में बड़ा फेरबदल, दशकों बाद सत्ता में लौटी लेबर पार्टी; Sunak के बाद अब Starmer होंगे नए PM

UK General Election: यूरोपीय देशों की राजनीति बीते कुछ महीनों से तेजी से बदलती नजर आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक यूरोप के प्रमुख देशों में से, एक ब्रिटेन में भी आम चुनाव (UK General Election) संपन्न हो गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 5, 2024 10:54 पूर्वाह्न

UK General Election
Follow Us
---Advertisement---

UK General Election: यूरोपीय देशों की राजनीति बीते कुछ महीनों से तेजी से बदलती नजर आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक यूरोप के प्रमुख देशों में से, एक ब्रिटेन में भी आम चुनाव (UK General Election) संपन्न हो गए हैं। ब्रिटेन में हुए इस चुनाव में बड़ा फेरबदल देखने को मिला और लेबर पार्टी (Labour Party) को लगभग 14 वर्षों बाद सत्ता मिल गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर (Keir Starmer) अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी पार्टी ने कंजर्वेटिव पार्टी को बुरी तरह से मात दिया है। जनादेश को स्वीकार करते हुए ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने कीर स्टार्मर को बधाई संदेश भी भेजा है।

ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा फेरबदल

यूरोप के प्रमुख देशों में से एक ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) की सियासत में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। ब्रिटेन के कुल 650 सीटों पर संपन्न हुए आम चुनाव में 559 सीटों के नतीजें अब तक आ चुके हैं। ताजा जानकारी के तहत कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी को अब तक 378 सीटों पर जीत मिल चुकी है जो कि बहुमत (326 सीट) से कहीं ज्यादा है। वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को 92 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में कंजर्विटिव पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ वर्ष 2024 में सरकार बनाने जा रही है।

कीर स्टार्मर ने कहा है कि जनता ने लेबर पार्टी के पक्ष में अपना फैसला तो दे दिया है और अब हमारे लिए बदले में काम करने का लक्ष्य है।

Kier Starmer होंगे नए PM

ब्रिटेन में लेबर पार्टी की जीत के बाद कीर स्टार्मर (Keir Starmer) अब राष्ट्र के नए प्रधानमंत्री (PM) बनेंगे। कीर स्टार्मर ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद ब्रिटेन की जनता को संबोधित भी किया है। उन्होंने कहा है कि “यह बदलाव की शुरुआत है। जनता ने हमें चुना है और हम पूरी तरह से देश की सेवा करने के लिए तैयार हैं।”

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने भी इस जनादेश को स्वीकारा है। उन्होंने लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को जीत पर बधाई भी दी है। ऋषि सुनक ने कहा कि “ब्रिटेन की जनता ने लेबर पार्टी के पक्ष में अपना जनमत दिया है जिसके बाद आज देश की सत्ता बदल जाएगाी। हम जनता के जनाआदेश को स्वीकार करते हुए विपक्ष की भूमिका अच्छे से निभाएंगे।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026