---Advertisement---

Red Sea में Iran समर्थित Houthi पर चला US-UK का संयुक्त ऑपरेशन, हवाई हमला कर तोड़ी दुश्मन की कमर; जानें डिटेल

US Attacks Houthi Rebels: अफ्रीका और एशिया के बीच हिंद महासागर में स्थित नमकीन पानी की खाड़ी लाल सागर (Red Sea) को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती रहती है। दरअसल लाल सागर को ईरान (Iran) समर्थित हूतियों (Houthi) का गढ़ भी माना जाता है और इस समुद्री क्षेत्र में हूतियों द्वारा युद्ध व लूट-पाट की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2024 11:37 पूर्वाह्न

US Attacks Houthi Rebels
Follow Us
---Advertisement---

US Attacks Houthi Rebels: अफ्रीका और एशिया के बीच हिंद महासागर में स्थित नमकीन पानी की खाड़ी लाल सागर (Red Sea) को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती रहती है। दरअसल लाल सागर को ईरान (Iran) समर्थित हूतियों (Houthi) का गढ़ भी माना जाता है और इस समुद्री क्षेत्र में हूतियों द्वारा युद्ध व लूट-पाट की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। बीते दिनों ही हूतियों ने लाल सागर में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बनाया था। खबर है कि अब अमेरिका और ब्रिटेन (US-UK) ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इन हूतियों के कई ठिकानों पर हवाई हमला किया है। इसकी जानकारी अमेरिका के व्हाइट हाउस से दी गई है। व्हाइट हाउस के संयुक्त सचिव की ओर से कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह समुद्री इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आगे भी हूतियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखेंगे।

Red Sea में US-UK का संयुक्त ऑपरेशन

हिंद महासागर में स्थित लाल सागर (Red Sea) में आक्रमण के लिए पहचान बना चुके हुतियों (Houthi) के खिलाफ अमेरिका-ब्रिटेन (US-UK) ने संयुक्त समुद्री ऑपरेशन चलाकर उनकी कमर तोड़ दी है। खबर है कि Iran समर्थित हूतियों के यमन से लेकर अन्य कई ठिकानों पर US-UK की ओर से हवाई हमले किए गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के रिपोर्ट की मानें तो यमन के कई हिस्सों में आज विस्फोटों की पुष्टि हुई है। अमेरिका के व्हाइट हाउस संयुक्त सचिव व राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर जरुरत पड़ी तो वे आगे भी हूतियों पर हमले के क्रम को जारी रखेंगे।

Red Sea में हुआ था हमला

Red Sea में बीते दिनों हूतियों द्वारा खूब आतंक देखने को मिला था। दरअसल हूतियों ने वर्ष 2023 के आखिरी सप्ताह में भी अमेरिका के साथ अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बनाया था। इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन व अन्य देशों ने हुतियों (Houthi) को चेतावनी भी दी थी जिसके बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। अमेरिका की ओर से इस हवाई हमले के बाद स्पष्ट किया गया है कि “वो अपने साझेदार देशों व अपने कर्मियों पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” अगर हूतियों द्वारा आगे भी कुछ ऐसा किया गया तो अमेरिका सख्त रवैया अपनाते हुए जवाबी कार्रवाई करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026