---Advertisement---

US Iran War: अमेरिकी 5th फ्लीट के अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइल से दहला बहरीन और कुवैत, आगबबूला ट्रंप इस तरह देंगे खतरनाक जवाब

US Iran War: दोनों देशों के बीच संकट गहरा हुआ नजर आ रहा है और आखिर किसका जवाब खतरनाक होगा। बहरीन और कुवैत पर हमले को लेकर ट्रंप का गुस्सा देखा जा रहा है। आइए जानते हैं इस पर लेटेस्ट अपडेट क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 12:03 अपराह्न

US Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US Iran War: पिछले लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां बीते महीने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का समझौता हुआ लेकिन ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हमला करने के बाद समझौता टूट गया। उसके बाद अमेरिका ने एक बार फिर से जवाब दिया और जंग का माहौल जारी है। वहीं बीते दिन यूएस के फिफ्ट फ्लिट के अड्डों पर ईरान द्वारा हमला किया गया जिसके बाद बहरीन और कुवैत में खौफ का आलम देखा गया। इसके बीच आखिर किस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तैयारी की है आइए जानते हैं।

US Iran War क्यों एक बार फिर गरमाया

ईरान को खतरनाक जवाब देते हुए अमेरिका की तरफ से सभी पोस्ट और पोस्ट एरिया पर दोबारा समुद्री नाकाबंदी कर दी गई है। वहीं होर्मुज और ईरान के कई इलाकों में मिलिट्री टारगेट पर बमबारी की खबर सामने आई है। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि जब तक ईरान की कमर्शियल जहाज हमले बंद नहीं होते तब तक यह स्ट्राइक लगातार चलती रहेगी।

होर्मुज पर हमला और यूएस के साथ ईरान ने इस तरह लिया पंगा

दूसरी तरफ ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी घोषणा कर दी है कि जब तक अमेरिका के हमले बंद नहीं होते, तब तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ईरान का कहना है कि पूरे मिडिल ईस्ट की एनर्जी सप्लाई पर इसका असर पड़ने वाला है। उनकी तरफ से बहरीन और कुवैत में US के पांचवें फ्लीट के मिलिट्री बेस पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है।

क्या है अमेरिका की ईरान के खिलाफ तैयारी

गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम ऑयल शिपिंग रूट है। वार की वजह से पिछले लंबे समय से लगातार तेल की कीमत में उछाल सामने आ रहा है। जहां बीते दिन एक भारतीय नागरिक का कमर्शियल जहाज पर मौत बताई गई। दोनों देश के बीच युद्ध का असर दुनिया भर की आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल रही है। ईरान वार को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक हाई-लेवल सिचुएशन रूम मीटिंग बुलाई थी। इसका मकसद ईरान पर इतना दबाव बनाना है कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा खोल दे और वॉशिंगटन की न्यूक्लियर शर्तों को मान ले। आगे तनाव का क्या असर होगा इस पर नजरें रहेंगी।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026