US-Iran War: ‘तुरंत हज़ारों और मिसाइलें दागी…’ ईरान का अंतिम समय नजदीक! Donald Trump की धमकी से दुनिया में हडकंप, जानें सबकुछ

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से हमले शुरू हो गए है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

US-Iran War

फाइल फोटो

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से हमले शुरू हो गए है। बता दें अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे है, तो वहीं ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई  कर रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ था, लेकिन ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर हमला कर लिया था, जिसके जवाब में अमेरिका की तरफ से कार्रवाई की गई थी।

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने साफ तौर पर कह दिया था कि ये सीजफायर आगे नहीं चलेगा। जिसके बाद दोनों  देशों के बीच हमले शुरू हो गए है। वहीं अब US-Iran War के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।

US-Iran War के बीच डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी

बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति ने ईरान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने दुनिया में हड़कंप मच गया है। ट्रूथ सोशल पर जारी एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि “ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक पर 1000 मिसाइलें लॉक और लोड करके निशाना साधे हुए हैं, और अगर ईरानी सरकार ने दुनिया भर में दी गई अपनी उस धमकी पर अमल किया –

जिसमें अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति (यानी मैं!) की हत्या करने या हत्या की कोशिश करने की बात कही गई है – तो तुरंत हज़ारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह से तबाह और बर्बाद करने के लिए तैयार और सक्षम है; यह कार्रवाई एक साल तक चलेगी और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है – अल्लाह की तारीफ़ हो”।

क्या ईरान का अंतिम समय नजदीक

बता दें कि इजरायल और अमेरिका के खुफिया एजेंसियों ने यह जानकारी दी कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हमले की साजिश कर रहे है।

इसी को देखते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि अगर कुछ ऐसा होता है तो मैने पहले ही अपने सैनिकों को कह दिया है कि, ईरान पर ऐसे स्तर की बमबारी की जाए, जैसी उन्होंने कभी नहीं देखी होगी। जिसका बाद अब सवाल उठ रहा है क्या ईरान का अंतिम समय नजदीक आ गया है। हालांकि ईरान की तरफ से साफ कह दिया गया है कि वह अमेरिका की धमकियों से डरने वाले नहीं है। हालांकि अब देखने दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले दिनों युद्ध आगे बढ़ता है या किसी प्रकार की बातचीत हो सकती है।

 

 

 

 

Exit mobile version