US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। बता दें कि अमेरिका की तरफ से मीडिल ईस्ट में सैन्य टुकड़ियों, जंगी जहाजें और फाइटर जेट की तैनाती की जा रही है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि ईरान की तरफ से भी तैयारियां की जा रही है। बताते चले की ईरान के राष्ट्रपति ने साफ तौर पर कह दिया था कि ईरान बड़े देशों का आगे अपना सिर नहीं झुकाएगा। इसी बीच अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान को लेकर एक बयान दिया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अमेरिका ईरान पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
US-Iran War के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका गुरुवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में वार्ता के एक नए दौर में बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वार्ता मुख्य रूप से “परमाणु कार्यक्रम” पर केंद्रित होगी। इसी बीच मार्को रूबियो ने कहा कि “ईरान अमेरिका के लिए “बहुत गंभीर खतरा” है, और यह खतरा काफी लंबे समय से बना हुआ है।
ईरान फिलहाल संवर्धन नहीं कर रहा है, लेकिन वे उस स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जहां वे अंततः ऐसा कर सकें।” जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि अगर डील पर सहमति नहीं बनती है, तो क्या अमेरिका ईरान पर हमला करेगा, और अगर ऐसा होता है तो क्या दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने जा रहा है।
क्या अमेरिका ईरान पर करने जा रहा है बड़ा हमला
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है। अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए ‘बहुत बुरा दिन’ आएगा। माना जा रहा है कि अगर डील पर सहमति नहीं बनती है, तो अमेरिका और ईरान के बीच भीषण युद्ध छीड़ सकता है। इसके साथ ही तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ने की उम्मीद है।
