US-Iran War: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार टेंशन बढ़ती जा रही है। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे है। साथ ही बड़ी संख्या में अमेरिकी जंगी जहाज मीडिया ईस्ट में पहुंच चुके है। बड़ी मात्रा में गोला बारूद भी अमेरिका से मीडिल ईस्थ के कई सैन्य ठिकानों पर पहुंच रहे है। इसके अलावा फाइटर जेट की तैनाती की जा रही है। दूसरी तरफ ईरान के राष्ट्रपति ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि वह बड़े देशों के आगे नहीं झुकेंगे। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या दुनिया में एक भीषण युद्ध छिड़ने जा रहा है। चलिए आपको बताते है यूएस-ईरान वॉर पर लेटेस्ट अपडेट।
US-Iran War के बीच क्या छिड़ने जा रहा है भीषण युद्ध
जानकारी के मुताबिक ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत का अगला दौर गुरुवार, 26 फरवरी को जिनेवा में होगा। इस तारीख की पुष्टि ओमान के विदेश मंत्री ने की, जिसने पहले दोनों देशों के बीच बातचीत में मध्यस्थता की थी। साथ ही भारत ने भी ईरान में मौजूद अपने नागिरकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, इंडिया की तरफ से वाणिज्यिक उड़ानों सहित परिवहन के सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करके देश छोड़ने का आग्रह किया गया है। हालांकि ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर डील नहीं होती है, तो इसका भीषण अंजाम हो सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “ईरान के साथ संभावित युद्ध के बारे में जो कुछ भी लिखा गया है, वह सब गलत है और जानबूझकर गलत लिखा गया है। फैसला मुझे ही करना है, मैं समझौता करना पसंद करूंगा, लेकिन अगर हम समझौता नहीं करते हैं, तो उस देश और उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा, क्योंकि वे महान और अद्भुत हैं, और उनके साथ ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।
इसके जवाब में ईरान ने कहा कि अमेरिका का कोई भी हमला, जिसमें सीमित हमले भी शामिल हैं, “आक्रामकता का कृत्य होगा। और कोई भी देश आत्मरक्षा के अपने अंतर्निहित अधिकार के तहत आक्रामकता के कृत्य पर उग्र प्रतिक्रिया देगा, इसलिए हम भी यही करेंगे।”
