---Advertisement---

US-Israel-Iran-War के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर छीड़ा महासंग्राम, क्या चीन-रूस करने जा रहा है बड़ी कार्रवाई, समझे इसके मायने

US-Israel-Iran-War: अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर खुली चेतावनी दी है, जिसके बार चीन ने भी ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2026 11:37 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: बातचीत बेनतीजा के बाद एक बार फिर दुनिया में संकट गहराने लगा है। दरअसल अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर खुली चेतावनी दी है और कार्रवाई जारी है। बताते चले कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर समुद्री नाबादी शुरू हो चुकी है। वहीं अब इस मुद्दे पर चीन ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

बता दें कि कच्चे तेल की आवाजाही का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक मुख्य मार्ग है। सबसे खास बात है कि इसे लेकर कई तरह की चर्चांए शुरू हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एलएसईजी के शिपिंग डेटा से पता चला है कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित एक टैंकर मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरा, जबकि उस पर अमेरिका द्वारा नाकाबंदी लागू थी। आईए समझते है इसके मायने।

US-Israel-Iran-War के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर छीड़ी जंग

एक तरफ ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना दावा कर रहा है कि वह जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक देगा, तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने कल शाम 7.30 बजे का अल्टीमेटम दिया था। और दावा कर रहा है कि उसने नाकाबंदी शुरू कर दी है। जिसके बाद कयासों की बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच इस मसले में अब रूस और चीन की एंट्री हो चुकी है।

अभी तक ईरान और अमेरिका के बीच ही मामला उलझा हुआ था, लेकिन अब चीन और रूस की एंट्री ने चिंता और बढ़ा दी है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री ने कहा कि बीजिंग तेहरान के साथ अपने व्यापार और ऊर्जा से जुड़े वादों को निभाएग। उन्होंने आगे कहा कि चीनी पोत इस इलाके में अपना काम जारी रखेंगे और किसी बाहरी दखल को बर्दाशत नहीं करेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से क्या रूस -चीन करेंगे बड़ी कार्रवाई

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच हुई बैठक के बाद बातचीत बेनतीजा निकली। जिसके बाद अमेरिका ने एक नई धमकी देते हुए कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकाबंदी शुरू कर देगा। जिसके बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है। चीन ने अमेरिका को खुली धमकी दे दी है। जिसके बाद मामला और उलझता हुआ दिख रहा है।

वहीं खबर सामने आ रही है कि रूस के विदेश मंत्री जल्द ही चीनी दौरे पर जा सकते है। माना जा रहा है कि इस दौरान रूस-चीन के बीच कई अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। और अगर इस लड़ाई में चीन और रूस की एंट्री होती है तो ट्रंप की टेंशन बढ़ सकती है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

जून 5, 2026

Rashifal 6 June 2026

जून 5, 2026

Anurag Dhanda

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026