---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: ‘मैं ऐसा करने में संकोच नहीं करूंगा…’ डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी से घबराए कई देश; समझे इसके मायने

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध एक भीषण रूप लेता जा रहा है। जिससे भारत समेत कई देशों पर संकट गहराने लगा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2026 1:53 अपराह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध एक भीषण रूप लेता जा रहा है। जिससे भारत समेत कई देशों पर संकट गहराने लगा है। बता दें कि नेचुरल गैस, एलएनजी गैस भारत खाड़ी के देशों से ही मंगवाता है। बता दें कि बीते दिन ईरान ने कतर के रास लफान गैस प्लांट पर पर हमला कर दिया है। जिससे भारत समेत कई देशों पर सीएनजी/पीएनजी की कीमतों, उर्वरकों (और अंततः खाद्य पदार्थों) की लागत और बिजली शुल्क पर दबाव पड़ने की उम्मीद है। इसी बीच अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुली धमकी दे दी है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

US-Israel-Iran-War के बीच डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल हैंडल पर लिखा कि “मध्य पूर्व में घटी घटनाओं से क्रोधित होकर, इज़राइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड नामक एक प्रमुख संयंत्र पर हिंसक हमला किया। पूरे संयंत्र का अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा ही प्रभावित हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका को इस हमले की कोई जानकारी नहीं थी, और कतर का इससे किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं था, न ही उसे इसकी कोई भनक थी।

दुर्भाग्य से, ईरान को भी इसकी जानकारी नहीं थी, और न ही साउथ पार्स हमले से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण तथ्य की जानकारी थी, और उसने अनुचित और अन्यायपूर्ण तरीके से कतर के एलएनजी गैस संयंत्र के एक हिस्से पर हमला कर दिया”।

मैं ऐसा करने में संकोच नहीं करूंगा – डोनाल्ड ट्रंप

जब तक ईरान नासमझी से किसी निर्दोष देश, यानी कतर पर हमला नहीं करता, तब तक इस अत्यंत महत्वपूर्ण और मूल्यवान साउथ पार्स गैस क्षेत्र को लेकर इज़राइल द्वारा कोई और हमला नहीं किया जाएगा। ऐसी स्थिति में, संयुक्त राज्य अमेरिका, इज़राइल की मदद या सहमति से या उसके बिना, साउथ पार्स गैस क्षेत्र को इतनी ताकत और शक्ति से उड़ा देगा, जितनी ईरान ने पहले कभी नहीं देखी होगी।

मैं इस स्तर की हिंसा और विनाश को अधिकृत नहीं करना चाहता, क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अगर कतर के एलएनजी पर फिर से हमला होता है, तो मैं ऐसा करने में संकोच नहीं करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026