---Advertisement---

Visa Free Entry: खुशखबरी! अब बिना वीजा के इन देशों में घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक; जानें पूरी खबर

Visa Free Entry: कई देशों ने भारत सहित चुनिंदा देशों के पर्यटकों के आगमन पर वीजा मुक्त प्रवेश की पेशकश कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 9, 2024 4:58 अपराह्न

Visa Free Entry
Follow Us
---Advertisement---

Visa Free Entry: कई देशों ने अपने पर्यटक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सहित चुनिंदा देशों के पर्यटकों के आगमन पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की पेशकश कर रहे हैं। अगर आप विदेश घूमने के शौकीन है और विदेश यात्रा का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। चलिए आपको बताते है उन देशों के नाम जो भारतीयों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश प्रदान कर रहे है।

बिना वीजा घूम सकेंगे थाईलैंड और श्रीलंका

आपको बता दें कि 6 मई को श्रीलंकन सरकार ने भारत समेत कई अन्य देशों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश 31 मई 2024 तक बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं थाईलैंड सरकार ने हाल ही में भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए अगले 6 महीने के लिए मुफ्त वीजा प्रवेश की घोषणा कर दी है। मालूम हो कि भारत और ताइवान के पर्यटक 11 नवंबर 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड में घूम सकेंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने 7 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया। भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए मुफ्त वीज़ा की वैधता 30 दिनों की है।

इन देशों में बिना वीजा घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक

●आपको बताते चले कि इस साल फरवरी में ईरान सरकार ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया गया है। ईरान सरकार के अनुसार केवल पर्यटन उद्देश्य के लिए हर 6 महीने के अंदर 15 दिनों की अवधि दी गई है।

●केन्या ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा मुक्त एंट्री कर दी है। हालांकि पर्यटकों को देश में आने से पहले नागरिक सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करके इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (ईटीए) प्राप्त करना होगा।

●1 दिसंबर से लागू हुए नए नियम के अनुसार भारत और चीन के पर्यटक बिना वीजा के मलेशिया में अधिकतम 30 दिनों तक रूक सकते है।

हालांकि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वीजा मुक्त-नियम केवल तभी मान्य होंगे जब पर्यटक हवाई मार्ग से इन देशों की यात्रा करते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 29, 2026

US-Iran-War

मई 28, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026

Donald Trump

मई 24, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026