---Advertisement---

क्या Imran Khan को पाकिस्तान की सत्ता से हटाने के लिए विदेशी ताकतों ने रची थी साजिश? लीक दस्तावेज को लेकर निशाने पर मुनीर

पाकिस्तान में एक लीक दस्तावेज को लेकर हलचल तेज है जिसमें Imran Khan को सत्ता से हटाने के लिए विदेशी ताकतों के इस्तेमाल का जिक्र है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 18, 2026 5:32 अपराह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: इस्लामाबाद से रावलपिंडी और मुजफ्फराबाद समेत पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में एक लीक राजनयिक दस्तावेज को लेकर हलचल तेज है। इस लीक दस्तावेज में कथित रूप से इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने में वाशिंगटन की भूमिका होने का दावा किया जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या पूर्व पीएम इमरान खान को पाकिस्तान की सत्ता से हटाने के लिए पर्दे के पीछे अमेरिका की कोई साजिश थी? आसिम मुनीर आखिर कैसे अमेरिका की आंख के तारे बन गए? ऐसे तमाम सवाल हैं जो लीक दस्तावेज के बाद उठ रहे हैं और मुनीर की किरकिरी हो रही है।

पाकिस्तान में लीक दस्तावेज को लेकर मची हलचल!

खबरों की मानें तो पड़ोसी मुल्क में एक लीक दस्तावेज को लेकर हलचल तेज है। आउटलेट ‘ड्रॉप साइट’ जिसे साइफर कहा जाता है इसने एक खोजी रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में ‘I-0678’ नाम के केबल का जिक्र है जिसमें अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत और वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड लू के बीच हुई बैठक का जिक्र है। ये बैठक 2022 में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से ठीक पहले हुई थी। कथित रूप से इसमें पूर्व पीएम को सत्ता से हटाने पर चर्चा हुई थी। हालांकि, इस संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं है। यही वजह है कि लीक दस्तावेज को लेकर हलचल तेज है।

पाकिस्तानी आवाम के निशाने पर मुल्ला मुनीर! 

आसिम मुनीर के खिलाफ पाकिस्तानी आवाम के मन में एक बार फिर असंतोष के भाव उमड़ पड़े हैं। दरअसल, मुनीर का अमेरिका के निकट होना किसी को रास नहीं आया था। आखिर क्यों ट्रंप मुल्ला मुनीर को इतना भाव दे रहे थे। ये सवाल लंबे समय से उठ रहे हैं। इसी बीच लीक दस्तावेज में अमेरिकी अधिकारी और पाकिस्तानी दूत के बीच ‘सब कुछ माफ कर दिया जाएगा’ सुनने को मिलता है। इसे पाकिस्तान-अमेरिका के संबंधों को निकट ले जाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि आसिम मुनीर एक बार फिर आवाम के निशाने पर हैं और अंदरखाने विद्रोह की आग सुलग रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026