---Advertisement---

US-Israel-Iran War में होगी पाकिस्तान की एंट्री? सऊदी अरब की चेतावनी के बाद पड़ोसी मुल्क पर गहराया संकट, अब क्या करेंगे PM शहबाज?

US-Israel-Iran War के बीच सऊदी अरब ने तेहरान पर सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है। यदि सऊदी की ओर से जवाबी कार्रवाई हुई, तो डिफेंस पैक्ट के तहत पाकिस्तान भी इजरायल-ईरान वॉर में शामिल होगा। ऐसी स्थिति में देखना दिलचस्प होगा कि पीएम शहबाज क्या करते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 19, 2026 6:46 अपराह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: पश्चिम एशिया में जंग के कारण उठ रही हिंसा की लपटें अब पाकिस्तान को भी अपनी आगोश में लेती नजर आ रही हैं। दरअसल, ईरान लगातार खाड़ी देशों पर हमला कर रहा है जिसमें सऊदी अरब का नाम भी अहम है। राजधानी रियाद पर हुए हमलों के बाद सऊदी अरब ने ईरान को ताजा चेतावनी दी है जो पाकिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ा सकता है।

यदि सऊदी तेहरान पर हमला करेगा, तो पाकिस्तान को स्वत: यूएस-इजरायल-ईरान वॉर में शामिल होना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। यही वजह है कि पीएम शहबाज शरीफ के कदम पर लोगों की नजरें टिकीं हैं। आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान के लिए प्रधानमंत्री क्या करेंगे, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

तेहरान को सऊदी अरब की चेतावनी के बाद पाकिस्तान पर गहराया संकट!

ईरानी सेना लगातार अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए खाड़ी देशों पर बैलेस्टिक मिसाइलें दाग रही है। सऊदी की राजधानी रियाद भी इन हमलों ने अछूता नहीं है। इसी क्रम में सऊदी अरब ने आज ईरानी हुकूमत को चेतावनी दी है। सऊदी का साफ संदेश है कि यदि रियाद पर हमले जारी रहे, तो मुल्क सैन्य कार्रवाई करने का अधिकार रखता है। ऐसे में सऊदी द्वारा हमला किया गया, तो पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

दरअसल, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक डिफेंस पैक्ट पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत दोनों मुल्क में किसी पर हमला, दोनों पर किया गया हमला माना जाएगा। फिर पलटवार की स्थिति में पाकिस्तान और सऊदी मिलकर हमला करेंगे। ये समझौता यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के बीच पाकिस्तान के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। यदि सऊदी तेहरान पर हमला बोलता है, तो पाकिस्तान भी इस युद्ध में शामिल हो जाएगा।

बदहाल अर्थव्यवस्था के बीच क्या करेंगे पीएम शहबाज?

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आर्थिक तौर पर बुरी तरह बिखर चुका है। पाकिस्तान में फ्यूल क्राइसिस की खबरें दुनिया देख चुकी है। यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के बीच ही इस्लामाबाद से मुजफ्फराबाद, लाहौर, कराची तक अफगानी हमले देखने को मिले हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। ये सब कुछ बदहाल पाकिस्तान की तस्वीर को प्रदर्शित करता है।

बदहाली के बीच काबुल के रिहायशी इलाकों पर बमबारी कर पड़ोसी मुल्क वैश्विक मंच पर बेइज्जत हो चुका है। इतनी परेशानियों का सामना कर रहे मुल्क पर अब सऊदी का दबाव बढ़ेगा। यदि सऊदी तेहरान पर जवाबी कार्रवाई करता है, तो पाकिस्तान को यूएस-इजरायल-ईरान वॉर में एंट्री लेनी ही होगी। ऐसी स्थिति में देखना दिलचस्प होगा कि कंगाली की मार झेल रहे मुल्क के पीएम शहबाज शरीफ क्या कदम उठाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

मई 14, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026