---Advertisement---

World Tourism: इतने सस्ते में डबल बेड रूम! मालदीव, बैंकाक के साथ भारतीय पर्यटकों का पसंद बन रहा दुनिया का ये देश, मिल रही प्रीमियम सुविधाएं

World Tourism: यूरोपिय देशों के साथ वियतनाम भी भारतीय पर्यटकों की पसंद बन रहा है। आलम ये है कि भारतीय पर्यटक मालदीव, बैंकाक, सिंगापुर के साथ वियतनाम की ओर भी तेजी से आकर्षित होते हुए इस देश का रुख कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2025 6:25 अपराह्न

World Tourism
Follow Us
---Advertisement---

World Tourism: तनाव मुक्त होने या तय समय के बाद एक अच्छा सुकून भरा पल बिताने के लिए लोग आम तौर पर घूमने के लिए निकलते हैं। बजट के अनुसार लोगों का गंतव्य स्थल विदेशी सरजमी भी हो सकता है जिसमें भारतीय दृष्टिकोण से सिंगापुर, यूरोपीय देश, मालदीव, थाइलैंड और बैंकाक जैसे देश शामिल हैं।

एक ऐसा देश भी है जहां सस्ते कीमत में तमाम प्रीमियम सुविधाएं मिल रही हैं जिसमें रूम, खाना-पीना और परिवहन सेवा शामिल है। उस देश का नाम है वियतनाम जो भारतीयों की पसंद बन रहा है। भारतीय पर्यटक मालदीव, बैंकाक के साथ वियतनाम जाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको आंकड़ों के साथ इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

मालदीव, बैंकाक के साथ भारतीय पर्यटकों की पसंद बन रहा वियतनाम!

एशिया में अच्छा-खासा प्रभुत्व रखने वाला वियतनाम भारतीय पर्यटकों की पसंद बन रहा है। पर्यटक वेकेशन एन्जॉय करने के लिए मालदीव, बैंकाक के साथ वियतनाम को चुन रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वर्ष 2025 के पहले 8 महीनों में वियतनाम में 4 लाख 43 हजार भारतीय पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 42.2 फीसदी ज्यादा है। रिपोर्ट की मानें तो लोग वियतनाम के दा नांग शहर को खूब पसंद कर रहे हैं जहां प्राकृतिक खूबसूरती की भरमार है।

भारतीय पर्यटक इस खूबसूरती का आनंद लेने वियतनाम पहुंच रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मार्च 2026 तक वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी के पास नया लॉन्ग थान इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुल सकता है जिससे पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। भारतीय पर्यटक अपनी सुविधा-सहूलियत के हिसाब से मालदीव, बैंकाक से इतर वियतनाम को भी एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

सस्ते में प्रीमियम सुविधाओं से लैस हैं वियतनाम में स्थित होटल

कई मीडिया रिपोर्ट में इसका जिक्र है। kayak.co.in के मुताबिक वियतनाम में होटल का चार्ज मात्र 500 रुपए से शुरू है। वियतनाम के चर्चित शहर दा नांग में स्थित दुय तुंग होटल में एक डबल बेड रूम मात्र 571 रुपए में उपलब्ध है। वहीं स्नाइट होटल एंड डॉर्म दा नांग ड्रैगन ब्रिज में शेयर्ड रूम की कीमत 470 रुपये तक है। इससे इतर खाने-पीने की चीजें और परिवहन सेवा भी यहां सस्ती है जो भारतीय पर्यटकों को खूब भा रही है। पर्यटक सस्ते में मिल रही इन प्रीमियम सुविधाओं का लुत्फ उठाते हुए वियतनाम की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Punjab News

अप्रैल 25, 2026

Rain Alert 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 25, 2026

कल का मौसम 26 April 2026

अप्रैल 25, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026