---Advertisement---

क्या सच में Salman khan ने Baba Siddique की हत्या के बाद दी Lawrence Bishnoi को चुनौती? देखें फैक्ट चेक

Salman khan Viral Video: Baba Siddique की हत्या के बाद सलमान खान का एक वीडियो वायरल का ये रहा फेक्ट चेक।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 15, 2024 6:12 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 15, 2024 6:52 अपराह्न

Salman khan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Salman khan Viral Video: 12 अक्टूबर को NCP के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ( Baba Siddique) की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने मर्डर की जिम्मेदारी ली। शुबू लोनकर नाम के फेसबुक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘जो सलमान खान और दाऊद गैंग की मदद करेगा, अपना हिसाब-किताब लगाकर रखना।’ शुभम रामेश्वर लोनकर की तभी से ही पुलिस तलाश कर रही है। इसके साथ ही इसे बिश्नोई गैंग का ही माना जा रहा है। जैसे ही इस हत्या कांड में लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया वैसे ही Baba Siddique के बेहद करीबी और बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान (Salman khan) का नाम भी खबरों में चलने लगा, क्योंकि कुछ समय पहले एक्टर के घर पर गोलियां चली थीं, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ही ली थी। इन तमाम खबरों के बीच सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रही है कि, वह Lawrence Bishnoi को चुनौती दे रहे हैं।

Baba Siddique की हत्या के बाद Salman khan Viral Video का फैक्ट चेक

इस वीडियो को mo_hit7554 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 21 घंटे पहले ही पोस्ट किया गया है। इस पर अब तक 1 लाख 73 हजार लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो में सलमान खान कहते हुए सुने जा सकते हैं किस, “मान लिया बड़े ताकतवर हो आप बड़े बहादुर हो आप कि इतने बहादुर इतने ताकतवर हो आप कि अपने परिवार वालों को कंधा दोगें आप।” इस 30 सेकंड के वीडियो के ऊपर लिखा भी आ रहा है कि, “बाबा सिद्दकी के जाने के बाद सलमान खान ने वीडियो के जरिए लॉरेंस बिश्नोई को मैसेज दिया।” इस वीडियो में सलमान खान किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। इस वीडियो की सत्यता की जब हमारी फैक्ट चेक टीम ने जानकारी निकाली को पता चला , बॉलीवुड सुपर स्टार ने अपने किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट या फिर किसी भी मीडिया चैनल को दिए हुए इंटरव्यूह में ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया है। ये Salman khan Viral Video काफी पुराना है। इस वीडियो में सलमान खान किसे और क्यों बोल रहे हैं? इसकी कोई भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमारे फैक्ट चेक में इस वीडियो की सत्यता की पुष्टी नहीं हुई है।

Lawrence Bishnoi और सलमान खान का क्या है विवाद?

सलमान खान से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तब से चिढ़ता है जब से सलमान पर काले हिरण को मारने का केस चला था। काला हिरण की हत्या से बिश्नोई समाज काफी नाराज हुआ था। इसलिए लॉरेंस बिश्नोई भी सलमान खान को धमकी देता रहता है, फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है। खबरों की माने तो ये जेल ही अपने कामों को अंजाम देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3

मार्च 2, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 2, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 2, 2026

Contact Lens

मार्च 2, 2026

Tiger Shroff

मार्च 2, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026