---Advertisement---

4 साल के बच्चे ने बिना रुके सुनाया शिव तांडव, Viral Video देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: शिव पुराण में कठिन शब्द होने के बावजूद भी छोटी सी उम्र के बच्चे ने खेल-खेल में बड़ी सहनशीलता के साथ सुनाया शिव पुराण।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 14, 2023 11:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व होता है। इन दिनों लाखों शिव भक्त कावड़ यात्रा पर जाते हैं। महिलाएं और लड़कियां सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखती हैं। श्रद्धालु इन दिनों महादेव की काफी पूजा -अर्चना भी करते हैं। साथ ही शिव चालीसा, और शिव तांडव का स्तोत्र भी पढ़ते हैं। आजकल के इस दौर में काफी कम बच्चे और युवा हैं जो पूजा -पाठ आदि करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी बहुत तेजी से वायरल हो रही है जिसमें काफी कम उम्र का बच्चा पूरे जोश के साथ शिव तांडव स्तोत्र गाते हुए नजर आ रहा है।

इंटरनेट पर छोटे बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक छोटी सी उम्र का बच्चा बिना रुके आंखें बंद और हाथ जोड़कर शिव तांडव स्तोत्र गाते हुए दिखाई दे रहा है। जिस तरह से बच्चा बिना रुके लगातार शिव तांडव गा रहा था। यह कोई आसान बात नहीं है। बड़े -बड़े लोगों को अभी तक बिना देखे शिव तांडव नहीं बोल पाते हैं। शिव तांडव गाते हुए जिस तरह बच्चे के चेहरे के हाव-भाव और आत्मविश्वास था, वह देखने वालों को एकदम हैरान कर देता हैं। वीडियो में इस बच्चे का नाम शिवांश बताया गया है। यह वीडियो देख आपका हैरान होना भी निश्चित है।

लाखों में वीडियो को मिले लाइक्स

जब से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई है यूजर्स इसे बार -बार देखना पसंद कर रहे हैं। छोटे बच्चे की शिव तांडव स्तोत्र सुनाती हुई वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई थी। जिसे अभी करीब 15 लाख से अधिक यूजर्स के द्वारा पसंद की जा चुकी है। सभी यूजर्स बच्चे को इतनी छोटी सी उम्र में पूरा शिव तांडव स्तोत्र गाते देख हक्के-बक्के रह गए हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने बच्चें की तारीफ करते हुए कमेंट्स भी किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जुलाई 17, 2026

Vaishno Devi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026